Published On : Mon, Oct 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: उद्धव ठाकरे शिवसेना की दुकान बंद करने की कोशिश कर रहे- मंत्री मुनगंटीवार

Advertisement

कांग्रेस- राष्ट्रवादी के साथ जाने का निर्णय यह शिवसेना का आत्मघाती निर्णय था- सुधीर मुनगंटीवार

गोंदिया के खेल मैदान में शूटिंग रेंज का लोकार्पण व पॉलीग्रास फुटबॉल मैदान के बांधकाम का भूमि पूजन करने सोमवार 10 अक्टूबर को गोंदिया पधारे महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक कार्य , मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा गोंदिया जिले के पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा -जिसमें उद्धव ठाकरे ने एक मीटिंग के दौरान कहा था कि शिवसेना में यह स्थिति बागियों के वजह से नहीं बल्कि भाजपा की वजह से पैदा हुई है, आप कितने तीर लेकर भाग जाएं पर याद रखना मेरे पास धनुष है।इस पर सुधीर मुनगंटीवार ने कहा- धनुष चला गया और इसका कारण भाजपा को बताना , यह तो मुझे लगता है हास्य पद बात है।

कभी अपना चिंतन मनन करना चाहिए कि जो शिव सैनिक 30- 30 वर्षों से पार्टी की सेवा करता था , हाथ में भगवा लेकर ‘ जय भवानी जय शिवाजी ‘ का जयघोष करता था वो कार्यकर्ता आपसे दूर क्यों गए इसका कभी चिंतन मनन करना चाहिए ?

और आपके कार्यकर्ता , आप के विधायक और आप के सांसद और पदाधिकारी , क्या वैचारिक दृष्टि से इतने कमजोर थे कि भारतीय जनता पार्टी ने आवाज दे दी और उस आवाज़ को सुनकर उन्होंने आपको छोड़ दिया , ऐसा कभी नहीं है।

Advertisement

आपकी कहीं गलती है आपने कुछ निर्णय गलत किए हैं , कांग्रेस – राष्ट्रवादी से जाने का निर्णय , यह आपका आत्मघाती निर्णय था ,
आपको इस बारे में विचार करना चाहिए ना ?

आप जाकर सोनिया जी के यहां जाकर ,अपने विचारों का समर्पण कर देंगे? वह फोटो देखकर तो मुझे भी दुख हुआ कि उद्धव जी , सोनिया जी के सामने झुककर उनको नमन कर रहे हैं , वंदन कर रहे हैं।

सचमुच उस दिन तो मुझे भी बहुत दुख हुआ कि उद्धव जी जैसा व्यक्ति जो हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के घर में जन्म लेता है वो सोनिया जी के सामने जाकर नमन करता है।

हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे कहते थे जिस दिन कांग्रेस के साथ जाने की नौबत आ जाएगी मैं शिवसेना की दुकान बंद कर दूंगा , मुझे लगता है कि उद्धव जी ने दुकान बंद करने की कोशिश की है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.