Published On : Mon, Sep 2nd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कार ने उड़ाया, फिर मारी पलटी

सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में घटा हादसा, हिट एंड रन के दर्दनाक मामले का सीसीटीवी आया सामने
Advertisement

गोंदिया शहर के फुलचुर इलाके में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने आज सुबह हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है। गोंदिया- कोहमारा राज्य महामार्ग पर एक बार के सामने खड़े दो ट्रक ड्राइवर और एक साइकिल सवार को तेज रफ़्तार कार ने उड़ा दिया , आज सोमवार सुबह यह सारी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर जख्मी हो गए जिन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल हुआ यूं कि गोरेगांव दिशा से शहर के गणेश नगर के लिए सफेद रंग की तेज रफ्तार मारुति डिज़ायर कार क्रमांक MH- 35/AG-1588 आ रही थी इसी दौरान सड़क पार करते कुत्ते को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मारा जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें रोड एक्सीडेंट के दौरान कार पलट गई , हादसे के बाद ड्राइवर कार से निकल फरार हो गया जबकि भीषण टक्कर से साइकिल चकनाचूर हो गई।

राहगीरों की मदद से दो ट्रक ड्राइवर और एक साइकिल सवार को निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया , साइकिल सवार को मामूली चोटे आई है जबकि सड़क किनारे खड़े दो ट्रक ड्राइवर हेमराज राऊत (54, निवासी- कारंजा ) तथा कादिर शेख ( 38 ,निवासी फुलचुर ) का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है । बताया जाता है अगर बचाव हेतु बाइक सड़क किनारे खड़ी नहीं होती तो दोनों घायलों को और भी अधिक गंभीर चोटें लग सकती थी ।

Advertisement

बहरहाल पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं , गोंदिया ग्रामीण पुलिस के मुताबिक अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज करने सामने नहीं आया है। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त कार का ड्राइवर खुमेश उरकुड़े ( 24 , गोरेगांव ) यह एंबुलेंस चलाने का भी काम करता है।
बहरहाल मामले की तफ्तीश में गोंदिया ग्रामीण पुलिस जुटी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.