Published On : Fri, Jun 20th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: गांव में दिनदहाड़े घूमते दिखा टाइगर , मचा हड़कंप

Advertisement

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव- देवरी राज्य मार्ग पर दिनदहाड़े ग्राम अंजोरा और साखरी टोला के निकट टाइगर के घूमते हुए का रोमांचक दृश्य देखने को मिला जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है कि भीड़ जिस तरह से बाघ के नजदीक जाकर मोबाइल से वीडियो शूट कर रही है अगर इस दौरान टाइगर ने किसी पर हमला कर दिया तो क्या समस्या हो सकती है ?

तमाशा बीन नजदीक जाकर बाघ का वीडियो कैद करने लग गए

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दरअसल 20 जून शुक्रवार के दोपहर ग्राम अंजोरा की सड़क पर 2 बाघ की चहल कदमी होते देखी गई ।
गांव में दिनदहाड़े बाघ घूमता हुआ दिखाई देने पर हड़कंप मच गया और कुछ तमाशाबीन इस दौरान अपने मोबाइल फोन से बाघ की तस्वीरें और वीडियो कैद करने लग गए।
इस तरह सड़क पर आकर इतने करीब से टाइगर का दर्शन होना बेहद असमान्य सा वाक्या दिखाई देने लगा।

Advertisement

बता दें कि दिन प्रतिदिन कटते जंगल और लगातार होते मानव हस्तक्षेप के बाद आए दिन जंगली जानवर मानव बस्तियों का रुख कर रहे हैं।

चूंकि बाघ गांव के नजदीक है इसलिए वन विभाग की ओर से बचाव दल भी बुलाया गया है साथ ही नागरिकों से अपील की गई के वन्य जीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

रवि आर्य

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.