Published On : Sat, Apr 15th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: ‘ द बर्निंग कार ‘ मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी कार में लगी आग , मची अफरा तफरी

मरीज से मिलने जिला केटीएस अस्पताल आया था कार मालक , अचानक लपटें उठी , हादसा या शरारत ? जांच शुरू
Advertisement

गोंदिया: गर्मी बढ़ने के साथ अक्सर अग्निकांड की घटनाएं भी बढ़ जाती है शॉर्ट सर्किट , ओवरहीटिंग , गैस लीक और मानवीय गलती की स्थिति में आग लगने की गुंजाइश रहती है। ऐसा ही एक वाक्या आज शनिवार 15 अप्रैल के दोपहर गोंदिया मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त सामने आया जब एक स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई जिससे परिसर में हड़कंप मच गया और इस बीच अफरातफरी का माहौल रहा।

इस आगजनी की वारदात में कार के बोनट (इंजन ) के सामने का हिस्सा जलकर खाक हो गया जिससे कार मालिक को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।

बताया जाता है कि कार मालक जिला केटीएस अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार की सेहत का हाल चाल पूछने अस्पताल आया था और इसी दौरान उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार गोंदिया मेडिकल कॉलेज से सटे पार्किंग परिसर में खड़ी की थी जिसमें अचानक आग की लपटें उठती देखी गई ‌ , अस्पताल के वार्ड बॉय और सफाई कर्मियों ने तत्परता दिखाई तथा बाल्टी से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया अगर आग की लपटें कार के फ्यूल टैंक तक पहुंच जाती तो पास खड़ी अन्य कारें भी उसकी जद में आ जाती और एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था ?

Advertisement

बहरहाल आग कैसे लगी ? यह महज़ एक हादसा था या फिर किसी की शरारत ? अब इसी दिशा में जांच पड़ताल की जा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.