Published On : Fri, Oct 13th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: LPG गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा , मचा हड़कंप

टैंकर से हो रहा था मामूली सा रिसाव , जरा सी चिंगारी से लग सकती थी आग , लिकेज को बंद किया गया जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया
Advertisement

गोंदिया: राज्य महामार्ग पर जिले के देवरी तहसील के पास मुर्दौली घाट निकट एलपीजी गैस से भरा टैंकर शुक्रवार 13 अक्टूबर के दोपहर अनियंत्रित होकर पलट गया। क्योंकि टैंकर में एलपीजी गैस भरी हुई थी और हादसे के बाद टैंकर के साइड ढक्कन से हल्का सा रिसाव महसूस हुआ इस दौरान लोगों में खासी दहशत रही।

टैंकर में मामूली लिकेज के बाद जरा सी चिंगारी से आग लग सकती थी लिहाजा टेंकर को सुरक्षित करने के हेतु पुलिस बल ने मोर्चा संभालते सड़क के दोनों छोर पर आवागमन बंद कर दिया तथा टैंकर के आसपास भी लोगों की भीड़ लगने नहीं दी।
इस दौरान देवरी तथा सड़क अर्जुनी से अग्निशमन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया तथा इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों को हादसे की सूचना दी गई।

इसके बाद तत्काल रायपुर तथा नागपुर से गैस कंपनी के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने टैंकर में मामूली से हो रहे रिसाव को बंद किया जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बचाया जा सका।

Advertisement

समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और राज्य महामार्ग पर पलटे एलपीजी गैस टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करने की प्रक्रिया पूरी करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं , गोंदिया खोज एवं बचाव दल तथा फायर ब्रिगेड के अधिकारी सतर्कता बनाए हुए हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.