Published On : Tue, Jan 20th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: साहब! मुझे विकास निधि मिलेगी या नहीं ? मंच छोड़ ज़मीन पर बैठे सांसद डॉ. प्रशांत पडोले

विपक्ष में होने की सजा? सांसद ने सदन हिला दिया , वीडियो वायरल ! , प्रशासन को देना पड़ा निधि का आश्वासन
Advertisement

गोंदिया । आज मंगलवार 20 जनवरी को गोंदिया जिला नियोजन समिति (DPDC) की अहम बैठक उस वक्त राजनीतिक तूफान में बदल गई, जब गोंदिया–भंडारा लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय डॉ. प्रशांत पडोले ने निधि वितरण में भेदभाव का बड़ा आरोप लगाते हुए खुली चुनौती दे डाली।

ऐसी बैठक में बैठने का कोई औचित्य नहीं ?

Gold Rate
Aug 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पालकमंत्री इंद्रनील नाईक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सांसद डॉ. पडोले ने सीधे सवाल दागा-
“क्या मुझे विकास निधि मिलेगी या सिर्फ इसलिए वंचित रखा जा रहा है क्योंकि मैं विपक्ष में हूं ?
उन्होंने दो टूक कहा कि- यदि राजनीतिक कारणों से जनता के विकास कार्य रोके जा रहे हैं, तो ऐसी बैठक में बैठने का कोई औचित्य नहीं। इतना कहते ही सांसद मंच से उतरकर ज़मीन पर बैठ गए और शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक विरोध दर्ज कराया, जिससे पूरे सभागृह में खलबली मच गई।

Advertisement

आश्वासन के बाद ही पुनः अपनी कुर्सी पर लौटे
हालात बिगड़ते देख पालकमंत्री इंद्रनील नाईक और जिलाधिकारी प्रजीत नायर को भरे सदन में यह आश्वासन देना पड़ा कि सांसद डॉ. प्रशांत पडोले को उनके लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु पूरी निधि दी जाएगी , आश्वासन के बाद ही सांसद पुनः अपनी कुर्सी पर लौटे और बैठक में शामिल हुए। सांसद डॉ. पडोले ने स्पष्ट शब्दों में कहा “यह लड़ाई मेरी नहीं, गोंदिया–भंडारा की जनता के अधिकार, विकास और न्याय की लड़ाई है।

रवि आर्य

Advertisement
सरपंच की आत्महत्या से बुलढाणा में हड़कंप #vidharbhanews #buldhana #newsupdate #vidharbh #news

सरपंच की आत्महत्या से बुलढाणा में हड़कंप #vidharbhanews #buldhana #newsupdate #vidharbh #news

जर्जर पुल से बस सेवा एक महीने से बंद #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha  #nagpurtoday

जर्जर पुल से बस सेवा एक महीने से बंद #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

Nagpur Crime : झाड़ियों में मिली युवक की लाश; लूटपाट या विवाद? #Crime #NagpurNews #SuspiciousDeath

Nagpur Crime : झाड़ियों में मिली युवक की लाश; लूटपाट या विवाद?...

सर्पदंश पीड़ित दीपिका से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक उईके #AshokUikey #NagpurNews #SnakeBiteCase #news

सर्पदंश पीड़ित दीपिका से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक उईके #AshokUikey #NagpurNews #SnakeBiteCase...

स्केटिंग से 21 हजार किलोमीटर भारतभ्रमण #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

स्केटिंग से 21 हजार किलोमीटर भारतभ्रमण #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

Nagpur Crime: पुराने विवाद में युवक पर हमला #NagpurNews #Crime  #MaharashtraNews #news #newsupdate

Nagpur Crime: पुराने विवाद में युवक पर हमला #NagpurNews #Crime #MaharashtraNews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges