Published On : Fri, Aug 30th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर शिवसेना ने महावितरण की ” अर्थी यात्रा ” निकाली

महाराष्ट्र में बिजली सरप्लस है लेकिन महायुती सरकार के कूप्रबंधन के कारण बिजली उत्पादन की कीमतें बढ़ गई- शिवसेना
Advertisement

गोंदिया। महाराष्ट्र सरकार ने बिजली बिलों को लेकर जनता को बड़ा झटका दिया है लिहाज़ा बढ़े हुए बिजली बिलों ने सबको चौंका दिया है बता दें कि गत 2 माह से विधुत बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। जिसको देखते हुए शिवसेना ( उबाठा ) ने महावितरण विद्युत कंपनी के खिलाफ जन आक्रोश हल्ला बोल प्रदर्शन का ऐलान करते हुए गुरुवार 29 अगस्त को स्थानीय यादव चौक कार्यालय से महावितरण दफ्तर तक मोर्चा निकाला और बिजली बिल अधिभार में बढ़ोतरी के मुद्दे पर महायुति सरकार को घेरते हुए बिजली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। निकली गई शव यात्रा में टीवी, फ्रिज , वाशिंग मशीन जैसे उपकरण भी शिव सैनिक साथ लिए हुए थे और हाथों में तख्तियां लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली ।

विद्युत उपभोक्ताओं के जेब पर उस्तरा चला रही सरकार
इस अवसर पर शिवसेना ( उबाठा ) के जिला प्रमुख पंकज यादव ने कहा -एक तरफ लाडली बहनों को 1500 रूपए प्रतिमाह दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उन्हें भारी भरकम बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में बिजली सरप्लस है लेकिन महायुति सरकार के कूप्रबंधन के चलते बिजली उत्पादन की कीमतें बढ़ गई है और 30% तक बिजली की कीमतें बढ़ा दी गई है।

महंगी बिजली के बिल चुकाने के बाद ग्रहणियों के घर का बजट बिगड़ चुका है , सरकार एक हाथ से दे रही है तो दूसरे हाथ से गरीबों की जेब काट रही है।

Advertisement

बिजली कंपनियां महाराष्ट्र में अपनी मनमानी कर रही है जिससे अधिक सरचार्ज वसूल करने का आरोप शिवसेना ने लगाते हुए कहा-आखिर ऐसा क्या हुआ जो बिजली दर अचानक बढ़ गई , हमारी मांग है कि बिजली कंपनियों का ऑडिट किया जाए तथा 100 यूनिट तक , फ्री बिजली उपभोक्ताओं को दी जाए। उल्लेखनीय है कि ” महावितरण की शव यात्रा ” में बड़ी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.