Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: अग्नीपथ बवाल के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस जवानों का मॉक ड्रिल

Advertisement

अनहोनी से निपटने और रेलवे संपत्ति को बचाने के लिए जवानों ने कसी कमर

गोंदिया। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्नीपथ योजना के विरोध के चलते देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं।
किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है इसी के मद्देनजर गोंदिया रेलवे स्टेशन परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है।

रेलवे पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है औ चप्पे-चप्पे पर निगाह रखी जा रही है सुबह से लेकर देर रात तक जवान गश्त कर रहे हैं ।

Advertisement

स्टेशन में प्रवेश से लेकर निकासी मार्ग पर भी पुलिस की अच्छी खासी तैनाती है झुंड में जा रहे हैं संदिग्ध लोगों को बिना पूछताछ प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
आला अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद गोंदिया रेलवे पुलिस जवान अलर्ट मोड पर है सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कुछ भी शंका होने पर या समूह में युवकों के झुंड दिखने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस बल को दी जाए इस बात की ताकीद रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री बेचने वाले स्टाल संचालकों को भी दी गई है।

मॉक ड्रिल के जरिए परखी सुरक्षा व्यवस्था

यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े तद्हेतु रेलवे ट्रैक और समूचे गोंदिया रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है , रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल की तर्ज पर एक लांग मार्च भी रेलवे पुलिस जवानों द्वारा कल 19 जून और आज 20 जून आज सुबह किया गया।

किसी भी प्रकार के प्रदर्शनकारियों को रोकने एवं पुलिस बल पर पथराव या तोड़फोड़ जैसी स्थिति को नियंत्रित करने और उपद्रव के मामले में दंगाइयों को खदेड़ने के बारे में भी पुलिस जवानों का इस अवसर पर उचित मार्गदर्शन किया गया ‌।

साथ ही स्थिति बिगड़ने के हालात ना बने और माहौल खराब ना हो इस बारे में भी वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों द्वारा बल जवानों को ताकीद देकर जीआरपी और आरपीएफ बल को दिन-रात ड्यूटी पर अलर्ट रहकर तैनात रहने को कहा गया है साथ ही स्टेशन के बाहरी परिसर की सुरक्षा के लिए स्टेट पुलिस की मदद ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित घटना ना हो।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.