Published On : Wed, Dec 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त , ट्रक के भीतर जा घुसा कार का आधा हिस्सा

Advertisement

पुलिस मुख्यालय निकट ढ़ीमरटोली के पास देर रात घटा सड़क हादसा , एक की मौत , दो जवान घायल

गोंदिया: पुलिस मुख्यालय से कुछ दूर गोंदिया- गोरेगांव रोड पर ढ़ीमरटोली इलाके में प्रेम रेस्टोरेंट के पास बुधवार 7 दिसंबर के तड़के हुए सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि सहायक उपनिरीक्षक गोपाल कापगते एवं पुलिस सिपाही तुलसीदास लुटे यह गंभीर जख्मी हो गए हैं जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

हादसा इतना भयानक था कि कार क्रमांक एम एच 35/ ए जी 7558 यह ट्रक के पिछले हिस्से से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस सड़क हादसे में लोकल क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी विजय मानकर ( 35 , निवासी परसोनी , गणेशपुर जिला यवतमाल ) की मृत्यु हो गई।

Advertisement

अर्जुनी मोरगांव में जुए की रेड कर वापस गोंदिया लौट रहे थे पुलिसकर्मी जानकारी के मुताबिक
स्थानिक अपराध शाखा ( एलसीबी ) में तैनात तीन पुलिसकर्मी तुलसीदास लुटे , विजय मानकर और गोपाल कापगते यह प्राइवेट कार लेकर रेड करने 6 दिसंबर मंगलवार को अर्जुनी मोरगांव गए थे ।

सट्टा पट्टी अड्डे पर छापा मार कार्रवाई करने के बाद एक आरोपी के पकड़ वारंट के संदर्भ में उसे अरेस्ट करने उनके घर पहुंचे लेकिन वह आरोपी घर पर मिला नहीं।

जिसके बाद उक्त तीन पुलिसकर्मी वापस गोंदिया लौट रहे थे। कार की ड्राइविंग सीट पर तुलसीदास लुटे बैठा था जो कार चला रहा था। अर्धरात्रि 1:45 से 2:30 के बीच ढीमर टोली के पास ट्रक लाइन से खड़े हुए थे लास्ट ट्रक का इंडिकेटर चालू नहीं था इसलिए कार चालक को दिखाई न देने पर जबरदस्त टक्कर हो गई , जिसमें कार का आधा हिस्सा ट्रक में जा घुसा इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है जबकि दो गंभीर जख्मी पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है।

दुखद हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हर तरफ शोक व्याप्त है। मृतक पुलिसकर्मी के संदर्भ में बताया जाता है कि वह गोंदिया सिटी थाने में तैनात था और एक साल पूर्व ही उसकी पोस्टिंग लोकल क्राइम ब्रांच में हुई थी। बहरहाल प्रकरण के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हर पहलू से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.