Published On : Wed, Apr 9th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: थाने बन गए थे कबाड़खाने , मिली निजात

कोर्ट के आदेश पर 118 लावारिस वाहनों की नीलामी से हुई 6.9 1 लाख के राजस्व की प्राप्ति
Advertisement

गोंदिया । जिले के शहर थाना , गोंदिया ग्रामीण , रामनगर एवं रावणवाड़ी पुलिस थानों में सालों से खड़े कबाड़ हो चुके वाहन अब आपको दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि जिले के इन 4 थानों में मुकमदाती और लावारिस एक्सीडेंटल वाहनों का जमावड़ा था । विभिन्न अपराधों में पकड़े गए ( जब्त) , लावारिस वाहन तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देती थी। जगह के अभाव में वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ने लगी थी लेकिन अब कोर्ट से आदेश प्राप्त कर वाहनों का नीलामी के जरिए निस्तारण कराया गया है। न्यायालय के अनुमति एवं पुलिस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय कारंजा यहां बुधवार 9 अप्रैल को जब्त एवं लावारिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी की गई।इस नीलामी से जहां पुलिस विभाग को 6 लाख 91 हज़ार रुपए के धनराशि ( राजस्व ) की प्राप्ति हुई है वहीं नीलामी पश्चात थानों को 117 दोपहिया ( बाइक ) और एक फोर व्हीलर से मुक्ति मिली है।

टायर-बॉडी खत्म , पार्ट्स तक गायब हो गए थे !

बता दें कि वाहनों के लंबे समय से लावारिस खड़े रहने से उनके टायर व बॉडी तक खत्म हो जाते हैं साथ ही कुछ के पार्ट्स तक गायब हो गए थे ऐसे में जब्ती दौरान जो कीमत वाहन की होती है वह कबाड़ हो जाने पर नहीं रहती। गौरतलब है कि जब्त वाहन की जानकारी न्यायालय को दी जाती है तथा कोर्ट के आदेश पर समाचार पत्रों के माध्यम से नीलामी के तिथी की जानकारी सार्वजनिक करने का प्रावधान है।इस संबंध में 5 अप्रैल को नीलामी संदर्भ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया तथा नीलामी प्रक्रिया बुधवार 9 अप्रैल सुबह 10 बजे पुलिस मुख्यालय कारंजा गोंदिया में आयोजित करने का नियोजन किया गया था।

Advertisement

कबाड़ के वाहन , कबाड़ के दाम बिके

लंबे समय से जब्त एवं लावारिस पड़े 118 वाहनों की मूल्यांकन राशि 1 लाख 03 हज़ार 450 रूपए आरटीओ विभाग द्वारा निर्धारित की गई।नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले व्यवसायीयों ने 5000 रूपये की जमानत राशि जमा कराकर बोली लगाकर निलामी प्रक्रिया में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वाहनों के सार्वजनिक नीलामी के दौरान कलाम हनीफ खान ( निवासी- बाबा मस्तान शाह वार्ड , भंडारा ) ने 117 मोटरसाइकिल और एक चार पहिया ( फोर व्हीलर ) कबाड़ वाहनों के लिए सबसे अधिक बोली 6 लाख 91 हजार रुपए लगाई और उन्हें सभी जब्त एवं लावारिस वाहन दिए गए। संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्णायक समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कबाड़ वाहनों की सार्वजनिक नीलामी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधीक्षक गोंदिया गोरख भामरे की अध्यक्षता में समिति सदस्य उप पुलिस अधीक्षक (गृह) श्रीमती नंदिनी चांदपुरकर, संतोष गेडाम (कार्यालय अधीक्षक), दिनेश लबडे (पुलिस निरीक्षक स्थगुशा), इमरान शेख, विनोद बोपचे, गिरीश दखने, मोहित पटले और अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.