Published On : Tue, Feb 28th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: पुलिस हुई मुस्तैद , 24 घंटे गश्त में जुटा ‘ चार्ली स्क्वाड ‘

असामाजिक तत्वों और माफियाओं को बिल्कुल भी सिर उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिए- निखिल पिंगले
Advertisement

गोंदिया शहर में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों की समीक्षा करने के बाद इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने गोंदिया शहर के 5 विभागों में बीट पद्धति सिस्टम तैयार करते हुए मार्शल बीट अर्थात ‘ चार्ली पथक ‘ की नियुक्ति की है जिसमें महिला और पुरुष ऐसे 35 पुलिसकर्मियों का समावेश किया गया है।

यह पथक गोंदिया शहर के 3 थाना सरहद में 24 घंटे तैनात रहेगा और बाइक पर सवार होकर निरंतर गश्त करता रहेगा तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और जनता की समस्या का समाधान करने में यह ‘ चार्ली स्कॉवाड ‘ सक्षम होगा तथा बाइक पर सवार दो पुलिस अधिकारी उस क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले किसी भी समस्या पर जरूरत पड़ते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालेंगे।

कानून व्यवस्था के मसले पर बिल्कुल भी समझौता नहीं होगा- निखिल पिंगले

सोमवार 27 फरवरी को शहर थाना परिसर से ‘ चार्ली स्क्वाड ‘ को हरी झंडी दिखाकर जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने रवाना किया।
मुख्य रूप से 6 मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले पथक को चार्ली नंबर ऐसा नाम दिया गया है यह स्क्वायड नियमित गश्त में जुट गया है।
इस पथक की सेवा लेने हेतु डायल 112 पर कॉल करना जरूरी है।

Advertisement

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने खुले तौर पर संदेश देते हुए कहा- असामाजिक तत्वों और माफियाओं को बिल्कुल भी सिर उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिए , कानून व्यवस्था के मसले पर बिल्कुल भी समझौता नहीं होगा।

आपातकालीन स्थिति , गंभीर समस्या और बाधाओं के मामले में लोगों से अनुरोध है कि तुरंत 112 पर कॉल करें ‘ चार्ली टीम ‘ तत्काल सहायता हेतु मौके पर पहुंचकर समस्या का तत्काल समाधान करेगी।

गौरतलब है कि शहर में हत्या , डकैती , घरफोड़ी , जबरन लूट , गोलीबारी जैसी अनेक संगीन अपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी है जिसके चलते समय समय पर पुलिस की कार्य क्षमता पर भी प्रश्नचिह्न लगते रहे हैं ? अब ‘ चार्ली मार्शल पथक ‘ संदेहास्पद हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगा। दुपहिया पर सवार वॉकी टॉकी से लैस इस पथक की निगरानी सिटी थाना , रामनगर थाना तथा गोंदिया ग्रामीण थाने के चप्पे-चप्पे पर रहेगी।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर , गोंदिया उपविभागीय पोलीस अधिकारी सुनील ताजने , शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी , रामनगर थाना प्रभारी संदेश केंजले , गोंदिया ग्रामीण थाना प्रभारी म्हेत्रे , डायल 112 कक्ष के सहायक पुलिस निरीक्षक मुल्ला सहित शहर सरहद के 5 मंडलों में चार्ली बीट के तौर पर तैनात 35 पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.