Published On : Thu, Oct 3rd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: गोलीकांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर लोग

8 माह से पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा है प्रशांत मेश्राम , जल्द गिरफ्तारी की उठी मांग
Advertisement

गोंदिया। पूर्व नगर सेवक तथा जय श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश ( कल्लू ) यादव पर 11 जनवरी 2024 को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना हुई थी इस जानलेवा हमले एक गोली उनके शरीर में जा धंसी । इस कातिलाना हमले में इस्तेमाल एक माउजर , तीन जिंदा कारतूस , दो बाइक ,4 मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को धर दबौचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि प्रशांत मेश्राम के कहने पर ही पूर्व नगर सेवक लोकेश यादव पर गोलीबारी की गई थी , जबकि इस पूरे प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता और हमले का मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम यह 8 माह से अब तक फरार है।

पीड़ित यादव परिवार का कहना है कि इस मामले के पीछे लंबी साजिश है जिसका खुलासा प्रशांत मेश्राम के पकड़े जाने के बाद ही होगा लेकिन बार-बार जिला पुलिस अधीक्षक और थानेदार को निवेदन देने के बाद भी प्रशांत मेश्राम अब तक फरार है।

Advertisement

अगर सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी कैसी ? कहा- कल्लू यादव को न्याय चाहिए ?
2 अक्टूबर बुधवार के दोपहर 1:30 बजे स्थानीय नेहरू चौक से प्रभाग क्रमांक 14 और 16 के नागरिकों ने बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर मोर्चा निकाला , फरार आरोपी प्रशांत मेश्राम को गिरफ्तार करो ? अगर सेफ्टी नहीं तो ड्यूटी कैसी ? पुलिस प्रशासन जागो , कल्लू यादव को न्याय दो ? जैसे नारों के साथ यह आक्रोश मोर्चा पैदल मार्च करता हुआ प्रशासकीय इमारत पहुंचा जहां एसडीओ के मार्फत नायब तहसीलदार प्रकाश तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर शहर थाना प्रभारी किशोर पार्वते के प्रतिनिधि पुलिसकर्मी ने भी ज्ञापन स्वीकार किया।

दिए ज्ञापन में कहा गया है के मुख्य सूत्रधार प्रशांत मेश्राम यह ड्रग्स , अवैध शराब बिक्री , ब्लैकमेलिंग , जबरन वसूली जैसे मामलों में लिप्त है तथा एक गिरोह बनाकर वह शहरवासियों में दहशत निर्माण कर रहा है , इस 8 माह से फरार आरोपी को अब तक पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है और वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है तथा आरोपी सतत सेशन कोर्ट , हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर जमानत प्राप्त करने का प्रयत्न कर रहा है किंतु कोर्ट द्वारा अब तक याचिकाएं ठुकरा दी गई है।

कल्लू यादव पर कातिलाना हमले का आखिर मकसद क्या था ? इस मामले के पीछे ” लंबी साजिश ” है से जिसका खुलासा प्रशांत मेश्राम के पकड़े जाने के बाद ही होगा।

प्रशांत मेश्राम के पकड़े जाने से इस घटना के पीछे के राज बेपर्दा हो सकते हैं इसलिए उसका पकड़ा जाना बेहद जरूरी है।

शासन प्रशासन से हमारी मांग है कि गत 8 माह से खुलेआम घूम रहे और अग्रिम जमानत के लिए अर्जियां दाखिल कर रहे इस फरारी काट रहे आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.