Published On : Fri, Dec 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: ट्रक में छुपाकर भेजा जा रहा तंबाखू- गुटखा सहित 16 लाख का माल जब्त

Advertisement

आरोपीयों ने पूछताछ में उगला राज: पुलिस टीम ने गोंदिया के गोदाम पर मारा छापा , ट्रक सहित गुटखा बरामद

गोंदिया: महाराष्ट्र में सुगंधित तंबाकू और गुटखा पर बैन है बावजूद इसके पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर शहर के भीतर सुगंधित तंबाकू और गुटखा बिक्री हेतु लाया तथा ले जाया जाता है तथा इस घिनौने काले धंधे में कई ट्रांसपोर्ट कारोबारी भी लिप्त है ।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के बाद ट्रक में छिपाकर गोंदिया शहर से बाहर भेजा जा रहा 27 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और गुटखा बरामद करने में गुरुवार रात सफलता अर्जित की है।

बता दें कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने विशेष टीम का गठन करते हुए गोंदिया के सरहदी क्षेत्रों में दाखिल होने वाले संदिग्ध वाहनों और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इसी सिलसिले में गोपनीय सूचना के आधार पर अप्पर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर तथा उप विभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर (देवरी ) के नेतृत्व में 8 दिसंबर की रात विशेष कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गोरेगांव थाना क्षेत्र से होकर कोहमारा ( हाईवे ) दिशा की ओर जा रहे कार्गो ट्रक क्रमांक MH 35 / AJ 2077 को जयश्री धर्म कांटा के सामने रोका।

जब जवानों ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें बोरों के पीछे 9 लाख 58 हजार 600 रूपए मूल्य का प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जिसमें मज़ा , होला , ईगल आदि सहित गुटखा पाया गया।

पुलिस ने कार्गो ट्रक जिसका मूल्य 6 लाख रूपए है उसे भी जप्त कर लिया तथा आरोपी मासूम चंदू आसवानी
( 24 , शंकर चौक -सिंधी कॉलोनी गोंदिया ) और ट्रक ड्राइवर आरोपी राजेश बुधराम राजगड़े ( 26 , गोविंदपुर रोड सिविल लाइन ) को गोरेगांव थाना लाया गया जबकि एक आरोपी फरार होने में कामियाब हो गया।

प्रारंभिक पूछताछ पश्चात गोंदिया शहर के नंगपुर्रा मुर्री क्षेत्र स्थित गोदाम पर पुलिस ने छापा मारा यहां से 36 हजार 247 रूपए मूल्य का गुटखा और तंबाकू जो अवैध रूप से संग्रहित कर के रखा गया था वह भी पुलिस ने बरामद करते हुए उचित कार्रवाई हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचित किया और संबंधित सामग्री ड्रग एंड फूड विभाग के सुपुर्द कर दी जिसके बाद औषधि विभाग की अन्न सुरक्षा अधिकारी शीतल देशपांडे मैडम की ओर से बतौर फरियादी 3 आरोपियों के खिलाफ गोरेगांव थाने में धारा 272 ,273, 328, 34 सह कलम 59 अन्न सुरक्षा कायदा के तहत मामला दर्ज कराया गया है , 2 आरोपी हिरासत में जबकि एक फरार बताया जाता है।
प्रकरण के आगे की जांच जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges