Published On : Tue, May 20th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: ” शौर्य तिरंगा यात्रा ” उमड़ा देश भक्ति का सैलाब

Advertisement

पूर्व सैनिकों का शाल ओढ़ाकर श्रीफल देकर किया नागरिक सत्कार

गोंदिया। ” ऑपरेशन सिंदूर ” के तहत भारतीय सेना के साहस एवं पराक्रम को वंदन करने हेतु सोमवार 19 मई को गोंदिया शहर मैं भारतीय जनता पार्टी और गोंदिया की जनता द्वारा सेना के सम्मान में ” तिरंगा यात्रा ” निकाली गई।
इस तिरंगा यात्रा की शुरुवात फुलचुर स्थित जलाराम लॉन से की गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शासकीय विश्राम गृह में समाप्त हुई।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर ” शौर्य तिरंगा यात्रा ” का स्वागत किया।
बता दें कि हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ लोग यात्रा में शामिल हुए।

Oplus_16908288

भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से देशभक्ति में सराबोर हो गया।खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

Advertisement

बहादुर सैनिकों के साथ खड़ा है पूरा देश

इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, देश की रक्षा में तैनात हर जवान को यह संदेश देना जरूरी है कि देश का हर नागरिक उनके साथ खड़ा है।
हमारे देश की सेना पर हमें गर्व है इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम जवानों के साहस और उनके पराक्रम को नमन करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सीताताई रहांगडाले ने कहा- तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता एकता और संप्रभुता का प्रतीक है।

जनता का जोश यह बताता है कि गोंदिया शहर सदैव देशभक्ति में अग्रणी रहा है, यह यात्रा हमारी भावनाओं का प्रतीक है।

तिरंगा यात्रा ने पूरे गोंदिया शहर को देशभक्ति के रंग में डुबो दिया और नागरिकों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया।

विश्राम गृह में यात्रा की समाप्ति राष्ट्रगान से की गई वहीं सेना के पूर्व सैनिकों का शाल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सत्कार किया गया।

इस तिरंगा यात्रा के मौके पर विधायक विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोकभाऊ इंगले, पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता तथा महिलाएं एवं गोंदिया शहर की जनता उपस्थित थी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges