Published On : Mon, Sep 22nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: मां दुर्गा जी के स्वागत में सजा ” नवरात्र महोत्सव “

गोंदिया में गूंजे जयकारे : ढोल- नगाड़ों संग भक्ति और शक्ति के पर्व की शुरुआत , नौ रूपों की आराधना शुरू
Advertisement

गोंदिया। शरद ऋतु और फसल, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। जिले में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है मंदिरों और सार्वजनिक पेंडालों को रंगीन लाइटों और फूलों से सजाया गया है। 22 सितंबर सोमवार को भक्त ढोल- नगाड़ों और जयकारों के साथ मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं को सार्वजनिक पेंडालों में स्थापित करने के लिए सुबह से निकल पड़े कई मंदिरों में प्रथम दिन विशेष अनुष्ठान का आयोजन गया है।

कलश स्थापना से अखंड ज्योति तक , रंग- भक्ति का संगम

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मां दुर्गा जी और मां शारदा जी की प्रतिमा स्थापना से पहले जयकरों और मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापित किए जाते हैं जिससे सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

प्रतिमा के पास अखंड ज्योति प्रज्वलित करने की परंपरा है नौ दिनों तक इसे सतत प्रज्वलित रखा जाता है जो मां दुर्गा का साक्षात रूप होती है , जिसका दर्शन शुभ होता है।

Advertisement

बता दें कि शारदीय नवरात्रि महोत्सव यह शक्ति की विजय का उत्सव है जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और यह महोत्सव 10 दिनों तक चलेगा जिसमें महा अष्टमी 30 सितंबर को होगी और महानवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी तथा 2 अक्टूबर को दशहरा होगा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी समय मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया था इसलिए इसे शक्ति का पर्व कहते हैं।

थीम आधारित डांडिया, हर रात रंग-बिरंगे अंदाज में जश्न

शक्ति आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र में जहां मंदिरों और पंडालों में मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले में गरबा और डांडिया महोत्सव का रंगीन जश्न शुरू हो गया है।

जिले के करीब 40 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर रंग-बिरंगे पंडालों में प्रतिदिन रात को डांडिया-गरबा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे, झिलमिलाती लाइटों और ढोल-नगाड़ों की थाप तथा डीजे की धुनों पर थिरकते दिखाई देंगे ।

कई गरबा आयोजन समितियां रोजाना थीम आधारित परिधान और सजावट कर माहौल को भव्य बना रही है। डांडिया महोत्सव सिर्फ नृत्य का आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है और यहां आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने मिलता है युवा पीढ़ी जहां डीजे की धुन पर गरबा करती है, वहीं वरिष्ठ महिलाएं पारंपरिक गीतों पर ताल से ताल मिलाती हैं।

पंडालों में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं , कई आयोजक समितियां रोजाना थीम आधारित सजावट कर माहौल को और भव्य बना रही हैं।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges