Published On : Wed, Nov 2nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: विवाहिता की लाश कुएं में मिली , मर्डर या खुदकुशी का शक

Advertisement

20 साल से नहीं हो रही थी औलाद तो पति पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

गोंदिया: 1 नवंबर मंगलवार को दवनीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खड़बंदा में एक विवाहित महिला की लाश पति के खेत के कुएं में तैरती मिली।

पुलिस सूत्रों की मानें तो शादी के 20 साल बाद भी औलाद ना होने पर पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, पारिवारिक विवाद के कारण घर में कलह होते रहती थी इसी बीच मंगलवार 1 नवंबर को खेत के कुएं में महिला की तैरती लाश दिखाई देने पर आसपास के लोगों की सूचना पर सुबह के वक्त पुलिस ग्राम खड़बंदा पहुंची , कुंए के भीतर पुलिस जवान उतरे तथा ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकाला गया ।

मृतका की शिनाख्त आशाबाई सुशील कापसेकर ( 41, निवासी खड़बंदा तहसील जिला गोंदिया ) के तौर पर की गई है।

Advertisement

पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग करके इंक्वेस्ट पंचनामा तैयार किया तत्पश्चात लाश शवविच्छेदन हेतु जिला केटीएस अस्पताल भेजी गई , जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा , पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा होगा ?

बहरहाल परिवार की ओर से कोई सामने न आने पर इस प्रकरण के संदर्भ में फरियादी पुलिस हवलदार धर्मपाल भूरे की शिकायत पर दवनीवाड़ा थाने में मर्ग क्रमांक 14/22 के भादंवि 174 आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है तथा प्रकरण की जांच पुलिस उप निरीक्षक राउत कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर हमने दवनीवाड़ा थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक (थानेदार) राहुल पाटिल से बात की उन्होंने जानकारी देते कहा- यह घटना मध्य रात्रि 2:00 या 3:00 बजे के बीच की रही होगी क्योंकि सोमवार देर रात 12:00 बजे के आसपास मृतका आशाबाई ने अपने भाई से फोन पर बात की थी।

मृतका का पति साइकिल पंचर दुरुस्ती की दुकान ग्राम खरबंदा में चलाता है।

मृतका दवनीवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम किन्ही की निवासी है जिसका विवाह 20 वर्ष पूर्व हुआ था और बाल बच्चे नहीं हो रहे थे जिसे लेकर आशाबाई का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था।
कल बॉडी उसके खेत के कुएं में मिली मृतका के भाइयों का आरोप है कि मर्डर करके आशाबाई का शव कुएं में फेंक दिया गया है ?

पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता चलेगा अभी कोई परिवार की ओर से आया नहीं है इसलिए हवलदार की शिकायत पर आकस्मिक मौत का मामला रात 10:30 बजे दाखिल कर दिया गया है।

मामले की हर पहलू से तफ्तीश की जा रही है ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.