Published On : Thu, Dec 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: गुजरात में सभी रिकॉर्ड तोड़ खिला ‘ कमल ‘ तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Advertisement

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा- गुजरात का विकास मॉडल देश की जनता भी 2024 में स्वीकार करेगी

गोंदिया : गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार सरकार बना रही है जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात में भाजपा को 157 सीट का प्रचंड बहुमत मिलता देख कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून इस कदर छा गया कि जिला पार्टी मुख्यालय दफ्तर से हाथों में कमल निशान के झंडे लेकर कार्यकर्ता सड़कों आ गए और आतिशबाजी , जयघोष तथा मिठाई वितरण का दौर शुरू हो गया।

गर्मजोशी से जश्न मनाते कार्यकर्ताओं ने कहा- दिल्ली से लेकर गल्ली तक हर तरफ खुशी का माहौल है ।
खोखले वादे , रेवड़ी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों को गुजरात की जनता ने नकारते हुए मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को अभूतपूर्व जनादेश दिया है यह जश्न उसी खुशी का है।

गुजरात की इस प्रचंड जीत ने दिखाया है कि हर वर्ग के महिला वोटर , युवा और किसान सभी दिल से भाजपा के साथ हैं और भाजपा का हर कार्यकर्ता जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम देश का मिज़ाज बतलाते हैं कि भाजपा की नीतियों ने जनता का अटूट विश्वास जीत लिया है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं इसलिए गुजरात तो सेमीफाइनल था अब 2024 भी इसी तर्ज पर बीजेपी जीतेगी।

गौरतलब है कि गुजरात में भाजपा का जलवा जहां बरकरार है वहीं हिमाचल में सत्ता बदलने का रिवाज रहा है कांग्रेसी यहां स्पष्ट बहुमत हासिल करने की दिशा की ओर आगे बढ़ रही है 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में भाजपा 26 तो कांग्रेस 39 सीटों पर आगे चल रही है।

बात अगर गुजरात की की जाए तो कांग्रेस हो या अरविंद केजरीवाल ( आप ) इन पार्टियों के बड़े-बड़े दावे फेल हो गए हैं।

1990 में 33 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी अब गुजरात में 16 पर पहुंच गई है यह उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
वहीं जीत के दावे करने वाली आम आदमी पार्टी महज़ 5 सीटों पर सिमटते नजर आ रही है।

27 सालों के शासन के बाद गुजरात में भाजपा लगातार सातवीं बार सरकार बना रही है जिसे लेकर गोंदिया जिले के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड जीत का जश्न मनाते हुए खुशी का इजहार किया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.