Published On : Fri, Sep 8th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: कृत्रिम पैर से फिर दौड़ेगी 91 दिव्यांगों की जिंदगी

ताप्ती सेवा समिति व हरि कृष्णा फाउंडेशन का सराहनीय उपक्रम , कृत्रिम पैर पर फिर खड़े हुए दिव्यांग , मिला आत्मविश्वास
Advertisement

गोंदिया। समाज में दिव्यांगों को सहानुभूति देने वालों की संख्या तो अधिक है पर वास्तविक सेवा भावना से प्रयास करने वाले विरले ही होते हैं।
पैर की दिव्यांगता को लेकर परेशान दिव्यांगों के लिए ताप्ती सेवा समिति गोंदिया एवं हरिकृष्ण फाउंडेशन , आशा उमंग और खुशी की नई किरण लेकर सामने आया।

31 अगस्त से 3 सितंबर तक स्थानीय रानी सती मंदिर परिसर (गणेश नगर ) में 4 दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। मुफ्त सुविधा पाने के लिए शिविर में पीड़ित किसी तरह लंगड़ाते या बैसाखी के साथ पहुंचे उनकी जांच ( नाप जोख ) की गई फिर 95 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया , इनमें से चार लोग अनुपस्थित थे , इलाज के दौरान 91 लाभार्थियों व उनके स्वजनों के लिए मुफ्त ठहरने और खाने-पीने की सुविधा भी रखी गई।
ताप्ती सेवा समिति के अध्यक्ष कालूराम अग्रवाल तथा प्रोजेक्ट चेयरपर्सन सुनीता अग्रवाल ने बताया महाराष्ट्र के गोंदिया में आयोजित प्रथम पैर शिविर में 91 दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया ।

बता दें कि दिव्यांगों को कृत्रिम पैर उनके सही माप के साथ स्पॉट पर तैयार कर देने हेतु हरि कृष्णा फाउंडेशन के अध्यक्ष कंदर्प कुमार सोनी यह 6 सदस्यीय टीम व एक डॉक्टर और आवश्यक साजो समान तथा मशीनरी के साथ गोंदिया पहुंचे थे।

Advertisement

शिविर में प्राकृतिक आपदा या किसी दुर्घटनावश या फिर जन्म से विकलांग व्यक्तियों को पैर का सहारा देकर आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य किया गया , इस शिविर में 87 लाभार्थियों को एक कृत्रिम पैर ( प्रभा फुट ) तथा 4 लाभार्थियों को 2 पैर प्रत्यारोपित किए गए तथा उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया जिससे अब दिव्यांगों का जीवन आसान होगा ।

अमरावती से आए एक एडवोकेट कृत्रिम दोनों पैर लगने पर भावुक हो गए उन्होंने कहा- दुर्घटना में दोनों पैर गंवाने के बाद उनका कामकाज छूट गया अब वे पुनः कोर्ट जाकर वकालत की प्रैक्टिस कर पाएंगे , फिर अपने पैरों पर खड़े होने से जीवन में उम्मीद की नई किरण नज़र आ रही है।

आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में विधायक विनोद अग्रवाल , प्रकाश दावड़ा , पुलिस उपअधीक्षक गृह नंदिनी चांदपुरकर , पुलिस निरीक्षक संदेश केंजले , विनोद जैन, नवीनभाई पटेल, संंदीप खंडेलवाल, राजेन्द्र सिंग बग्गा, राजेश कनोजिया, डॉ. गौरव बग्गा, श्रीमती प्रगना मेहता उपस्थित थे , इस शिविर को पत्रकार बंधुओ ने भी भेंट दी उनके प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए संस्था की ओर से सम्मान हुआ।

कार्यक्रम के सफलतार्थ कमल किशोर अग्रवाल, पंकज मोदी, मनोज दुर्गानी, मुरलीधर माहोरे , अशोक अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, चिरायु अग्रवाल, राम मोदी, भरत मोदी का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन के सफलता के लिए सुनीता अग्रवाल (प्रोजेक्ट चेयर पर्सन), कालुराम अग्रवाल (अध्यक्ष- ताप्ती सेवा समिति), कंदर्प कुमार सोनी (अध्यक्ष- हरिकृष्णा फाउंडेशन) ने अथक योगदान दिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.