Published On : Tue, Sep 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: किक मारा और मोपेड धू-धू कर जलने लगी , मची अफरा-तफरी

Advertisement

गाड़ी हुई थी बंद, बुलाया मिस्त्री:
पेट्रोल फिल्टर किट साफ कर मारी किक- लगी आग

गोंदिया: शहर के व्यस्ततम दुर्गा चौक इलाके के बाजार में एक मोपेड से अचानक आग की ऊंची लपटें उठने लगी तो परिसर में अफरा-तफरी मच गई ।

गहमागहमी के बीच बड़ी अनहोनी की आशंका से लोग सहम उठे तथा रास्ते में जाम लग गया।
आसपास के लोग और दुकानदार बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए उसके बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इस दौरान टीवीएस मैक्स मेट्रो मोपेड पूरी तरह से खाक हो गई।

दरअसल 19 सितंबर की शाम 6 बजे कुड़वा इलाके का निवासी रमेशकुमार लखाराम रिनाहते यह अपनी टीवीएस मैक्स मेस्ट्रो गाड़ी क्रमांक एमपी 21/ सीए-2937 पर सवार होकर दुर्गा चौक पहुंचा तथा मार्केट से सामान की खरीदी की।
जब उसने मोपेड स्टार्ट करने का प्रयास किया तो वह स्टार्ट नहीं हुई जिस पर दुर्गेश मिस्त्री को गाड़ी सुधारने के लिए उसने बुलाया।

Advertisement

मिस्त्री ने मोपेड खोली और उसकी पेट्रोल फिल्टर किट साफ की , संभावना जताई जा रही कि इसी दौरान कुछ पेट्रोल बूंदे उड़कर गाड़ी के आर्मेचर में चली गई । जिसके बाद मिस्त्री ने जैसे ही किक मारी तो अचानक गाड़ी जल गई , खुद का बचाव करने हेतु सभी दूर हट गए और मोपेड धू-धू कर जलने लगी।

इस अग्निकांड में फरियादी रमेशकुमार रिनाहिते ( 68 , निवासी- गोल्डन ओम अपार्टमेंट, कुड़वा ) इन्हें 25, 000 रूपए की आर्थिक क्षति पहुंची है।

बहरहाल गोंदिया सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ,प्रकरण की जांच की जा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.