Published On : Wed, Apr 17th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: रामनवमी पर निकली विशाल श्री राम शोभायात्रा

दर्शनों हेतु आस्था का जन सैलाब उमड़ा , डीजे के धुनों पर मंगल गीतों के बीच श्रद्धालुओं के थिरके कदम
Advertisement

गोंदिया। भगवान राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के अवसर पर राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण दिखा। माथे पर तिलक , भगवा रंग का कुर्ता और पगड़ी , भव्य पैमाने पर भगवी पताकाएं ओर हाथों में बड़े-बड़े भगवा ध्वज लहराते हुए जब शहर में शोभायात्रा निकली तो पूरा शहर श्रीराम के जयघोष से गूंजने लगा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मौका था रामनवमी पर्व के उपलक्ष में श्री राम जन्मोत्सव समिति गोंदिया द्वारा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का।

रामनगर क्षेत्र स्थित राम मंदिर से प्रभु श्री राम की आरती पूजन करने के उपरांत शोभायात्रा बुधवार 17 अप्रैल शाम 4 बजे आरंभ हुई।
प्रमुख मार्गों पर रामचरित्र मानस की चौपाइयां और चौराहों पर जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

Advertisement

इस भव्य शोभायात्रा में हजारों राम भक्त महिला, पुरुष ,युवक ,युवतियां शामिल हुए जबकि सभी चौराहों , सार्वजनिक स्थलों के शोभायात्रा मार्ग पर डीजे की सुमधुर धुनों और गाजों बाजों के बीच राम भक्तों ने जबरदस्त जोश में कदमताल करते समां बांधा।

आकर्षक तौर पर फूलों से सजा रथ और राम दरबार पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धालुओं ने प्रभु राम , देवी सीता और वीर हनुमान का आशीर्वाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा में सम्मिलित झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही थी। हजारों की संख्या में राम भक्तों का हुजूम सड़कों पर उमड़ आया और पूरा शहर राममय हो गया तथा राम नाम की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही थी।

शोभायात्रा ने हर वर्ष की तरह शहर के निर्धारित मार्गो भ्रमण किया , इस बीच जगह-जगह राम भक्तों के स्वागत हेतु स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा अल्पाहार, फ्रूट्स तरबूज, शरबत, शीतल पेय जल, मैंगो शेक, आइसक्रीम मिठाई आदि का वितरण किया गया। विशेष उल्लेखनीय है कि प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी के दिन राम भक्तों ने अपने घरों के बाहर सांझ ढलते ही दियों (दीपक) की रोशनी की जिससे आसपास का परिसर जगमग हो उठा यह अलौकिक नज़ारा दीपावली जैसे माहौल सा दिखाई पड़ रहा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.