Published On : Wed, Nov 1st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: ‘ शाबाश मिल्खा ‘ दुबई मैराथन में मुन्नालाल यादव ने 4 गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास

Advertisement

ढोल नगाड़े बजे- देशभक्ति के जयकारे गूंजे , गोंदिया के मिल्खा का रेलवे स्टेशन पर गर्म जोशी से स्वागत

गोंदिया। कुछ भी अच्छा और नया करने के लिए उम्र की फिक्र नहीं करनी चाहिए धावक मुन्नालाल यादव के मामले में ऐसा ही है
दुबई मैराथन में अपनी जीत का जलवा बिखेर कर गोंदिया निवासी 81 वर्षीय धावक मुन्नालाल यादव ने 4 गोल्ड मेडल जीतकर जहां देश का परचम लहराया वहीं गोंदिया जिले को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान दिलाकर उसे गौरन्वित किया है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) द्वारा आयोजित एक वार्षिक सड़क आधारित दुबई मैराथन सबसे सम्मानित और सबसे आकर्षक मैराथन में से एक बन गई है , इस असाधारण दौड़ के लिए हर साल हजारों धावक दुबई के सड़कों पर उतरते हैं । गोंदिया जिले के सबसे प्रतिष्ठित एथलीटों में से एक मुन्नालाल यादव ने उम्र दराज एथलीटों की शारीरिक क्षमता वाले समूह में हिस्सा लिया तथा 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ( गोल्ड मेडल ) 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल ) 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान ( गोल्ड मेडल ) तथा लॉन्ग जम्प में प्रथम स्थान ( गोल्ड मेडल ) जीतकर देश का तिरंगा फहराया है।

ग़ौरतलब है कि इसके पूर्व इसी वर्ष 26 और 27 जून को देहरादून में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा लेकर उन्होंने 100 मीटर , 200 मीटर तथा 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता था।

Advertisement

गोंदिया पहुंचने पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

किसी भी मौसम की परवाह किए बिना नियमित रूप से दौड़ने का अभ्यास और बचपन से ही दौड़ने का शौक धावक मुन्नालाल यादव का रहा है लिहाज़ा अन्य उम्रदराज एथलीटों के मुकाबले उनकी मांसपेशियां अधिक मजबूत है। दुबई मैराथन में जीत का सहरा सिर पर बांधकर विदर्भ एक्सप्रेस से बुधवार 1 नवंबर के दोपहर गोंदिया पहुंचे धावक मुन्नालाल यादव का स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ गोंदिया विधानसभा ग्रुप के सदस्यों व शहर के गणमान्यों ने सत्कार किया , इस अवसर पर यादव समाज की ओर से पंकज यादव और लोकेश यादव सहित गणमान्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा ढोल नगाड़ों के साथ उनका नाचते-गाते हुए देशभक्ति के जयकारों के साथ स्वागत किया गया।

बता दें कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुन्नालाल यादव के सामने कई आर्थिक चुनौतियां थी , प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया गोंदिया के मंच से 1 सितंबर को उनका सत्कार करते हुए सहयोग राशि प्रदान की गई थी, इसके पश्चात दुबई मैराथन प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए रखी गई कीमत और आने-जाने ठहरने और खाने-पीने पर होने वाले खर्च साथ ही धावक मुन्नालाल यादव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोंदिया जिले के सबसे प्रतिष्ठित ( गोंदिया विधानसभा ग्रुप ) ने 55 हजार 555 रुपए की सहयोग राशि इकठ्ठी कर मुन्नालाल यादव को सौंपी साथ ही उनका शाल श्रीफल से सत्कार करते उनकी हौसला अफजाई की गई।

81 वर्ष की उम्र में फिटनेस को प्राथमिकता देने वाले धावक मुन्नालाल यादव ने 100 , 200 मीटर और 5 किलोमीटर की अलग-अलग दौड़ पूरी करते गोल्ड मेडल हासिल किया वहीं लॉन्ग जम्प में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता और देश का परचम लहराया है , जिसकी खुशी हर और देखी जा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.