Published On : Thu, Apr 3rd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश , रेलवे स्टेशन पर 9.6 लाख कैश जब्त

व्यापारी ब्लैक मनी को नेटवर्क के जरिए कुछ कमीशन देकर आसानी से इधर से उधर ट्रांसफर कर रहे
Advertisement

गोंदिया रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबारी को पकड़ा है और उसके पास से 9 लाख 60 हज़ार नगदी बरामद की है।

रूपयों की तस्करी का संदेह पाकर आयकर विभाग नागपुर को सूचना दी गई तथा उपरोक्त जब्त नकदी की जांच आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।

गोंदिया में सक्रिय है एक दर्जन हवाला ब्रोकर

दरअसल रेलवे पुलिस को गुप्तचर से इस बात की सूचना मिली कि गोंदिया शहर में एक दर्जन से अधिक हवाला ब्रोकर सक्रिय है जिनके द्वारा प्रतिदिन करोड़ों का हवाला ट्रेन की मदद से नागपुर, मुंबई , दिल्ली , गुजरात समेत कई शहरों में भेजा जा रहा है।

Advertisement

व्यापारी ब्लैक मनी को इस नेटवर्क के जरिए कुछ कमीशन देकर आसानी से कहीं और ट्रांसफर करते हैं।
कथित तौर पर हवाला के जरिए कैश को इधर से उधर ठिकाने लगाने में ट्रेनों की मदद से रूपयों की तस्करी की जा रही हैं।

रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस द्वारा नज़र रखने के बाद भी हवाला का कारोबार बंद नहीं हो रहा है।

थैले में मौजूद थे नोटों के बंडल , गिनने में लगी मशक्कत

इसी क्रम में 2 अप्रैल 2025 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मंडल टॉस्क टीम प्रभारी निरीक्षक कुलवंत सिंह के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार , जी आर मड़ावी , आर रैकवार एवं अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया के संयुक्त चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन गोंदिया में स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के सामने करीब शाम 5:00 बजे पीएफ संख्या 3 पर एक व्यक्ति को काले- नीले रंग का हाथ में थैला पकड़े संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया एवं पूछताछ में उसने अपना नाम/ पता -राकेश गोकुलदास आहूजा ( उम्र 51 , निवासी -मालवीय वार्ड रामचंद्र ऑयल मिल के पास श्रीनगर गोंदिया ) बताया।
आगे पूछताछ करने पर थैले के अंदर 8 लाख 10 हज़ार होना बताया जिसे खोलकर देखने पर सही पाया गया उक्त व्यक्ति को थाने में लाकर मौजूद गावाहों के समक्ष वीडियोग्राफी करते हुए गहनता से जांच करने पर थैले में नदी 8 लाख 10 हज़ार रुपए के अलावा उसके पास से 1 लाख 50 हज़ार रुपए और बरामद हुए जो इस तरह कुल 9 लाख 60 हज़ार कैश बरामद की गई।

ना वैध दस्तावेज , ना लेनदेन का सही लेखा-जोखा

उपरोक्त रूपयों के संदर्भ में वैध अधिकार व दस्तावेजों की मांग करने पर उसके पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज या लेन-देन का लेखा जोखा नहीं होना बताया गया।

शुरुआती जांच में यह सामने आया कि हवाला के जरिए यह पैसा दूसरे शहर भेजा जा रहा था।

पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना देकर पूछताछ शुरू कर दी है , पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है ताकि इस अवैध लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में की गई।

रेलवे पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ट्रेनों के माध्यम से की जा रही रुपयों की तस्करी की सूचना पुलिस को दें ताकि इस पर रोक लगाई जा सके और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

बता दें ” हवाला ” का अर्थ ” भरोसे ” से लिया जाता है यह सिस्टम ऐसा है जिसमें कैश एक जगह से दूसरी जगह कुछ कमीशन लेकर ट्रांसफर किया जाता है , थैले में मौजूद इतने सारे रुपए गिनने के लिए पुलिस को खासी मशकत करनी पड़ी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.