Published On : Mon, Oct 23rd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: बाज़ार की 4 दुकानों से उठती लपटें देखकर मचा हड़कंप

चना लाइन इलाके में भीषण आगजनी बर्तन गोदाम के जद में आई 3 दुकानें, लाखों का सामान स्वाह
Advertisement

गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित शहर के चना मुरमुरा लाइन के बर्तन गोदाम में देर रात आग लग गई।
रात 12 बजे से दुकान से धुंआ व आग की लपटें बाहर निकलने लगी तो लोगों को आगजनी का आभास हुआ।

रात 12:05 बजे अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई वह तत्काल मौके पर पहुंचे इस दौरान आग ने भीषण रूप ले लिया था और गोदाम के पीछे स्थित बर्तन दुकान तथा एक साइड की पत्तल थर्माकोल मनिहारी दुकान और दूसरे साइड की जनरल स्टोर्स दुकान को भी आग ने अपनी जद में ले लिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई ट्रैफिक पुलिस की मदद से पब्लिक को हटाया गया। बताया जाता है कि गुरु नानक बर्तन भंडार का गोदाम पीछे के साइड स्थित है उसमें सबसे पहले आग लगी , इन दुकानों के ऊपर टीन शेड और भीतर लकड़ी का मचान बना होने की वजह से आग तेजी से फैली इस आगजनी से बर्तन गोदाम और उसी संचालक की बर्तन दुकान में लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है।

जबकि अन्य पत्तल थर्माकोल मनिहारी दुकान और जनरल स्टोर्स में मामूली नुकसान हुआ है।

Advertisement

आग कैसे लगी फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं

आग कैसे लगी इसका फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि बर्तन गोदाम के पीछे गली में लाइट नहीं होने की वजह से संभवतः वहां किसी ने कूड़े करकट ( तनस ) के ढेर को जलाया होगा जिसकी लपटें दुकान के शटर तक पहुंची होंगी ?

घटनास्थल पर विधायक विनोद अग्रवाल और नगर परिषद मुख्य अधिकारी व प्रशासक करण चौहान भी पहुंचे तथा उन्होंने हालात का जायजा लिया।

नागपुर टुडे से बात करते अग्निशमन विभाग के अधिकारी नीरज काले ने कहा – बर्तन गोदाम में स्टील बर्तनों के साथ प्लास्टिक सामान भी रखा हुआ था बाजू की कटलरी प्लास्टिक जनरल दुकानों की वजह से भी आग तेजी से फैली।

मामले की सूचना मिलते ही गोंदिया फायर स्टेशन से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा तिरोड़ा और गोरेगांव से भी एक-एक फायर गाड़ी को मौके पर बुलाया गया लेकिन उसकी आवश्यकता नहीं पड़ी।

काफी मशक्कत के बाद देर रात 2:00 बजे आग पर काबू पा लिया गया , आग किन वजहों से लगी इस बात का इन्वेस्टिगेशन चालू है।
इस आगजनी में बर्तन गोदाम का सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

आग पर काबू पाने हेतु गोंदिया दमकल विभाग के 30 कर्मियों का दल मौके पर मौजूद रहा जिनमें में मुख्यतः सहायक फायर अधिकारी लालचंद भांडारकर , कमल राकड़े, मोनेश नागदवने, जितेंद्र (बबली ) गौर , राजेश कंसरे , राजेश्वर भरने , अजय सहारे , मुकेश माने आदि का समावेश था।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.