Published On : Sat, Apr 20th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: ” पहले मतदान- फिर सिंदूरदान ” सेहरे में दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र

घोड़ी चढ़ने की रस्म अदायगी से पहले वोट डालने पहुंचा , कहा - अच्छी सरकार का चुनाव करने के लिए देश हित में मतदान जरूरी है
Advertisement

गोंदिया। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार 19 अप्रैल को काफी उत्साह देखने को मिला। बारात निकालने की तैयारी भी हो गई थी लेकिन लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए वोट डालना भी उतना ही अधिक जरूरी है यह कहते हुए , शादी के लिए तैयार दूल्हा यह घोड़ी चढ़ने से पहले मतदान करने ग्राम किशोरी के पोलिंग बूथ पर पहुंच गया।

जिले के मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई गर्मी चढ़ने लगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा इस दौरान दूल्हा गणेश धनीराम कुंभरे यह भरी गर्मी में सेहरे के साथ लाइन में खड़े होकर धूप में पसीना बहाते ग्राम केशोरी के मतदान केंद्र पहुंचा और देश के विकास के लिए मतदान जरूरी है इसलिए घोड़ी पर चढ़ने की रस्म अदायगी से पहले मतदान करूंगा , फिर करूंगा सिंदूरदान…?

Gold Rate
Apr 28- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,44,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उसकी यह आस्था देखकर कतार में खड़े अन्य वोटर्स उसकी प्रशंसा करने लगे। वोट डालकर उसने लोगों से कहा- अच्छी सरकार का चुनाव करने के लिए यह देश हित में मतदान जरूरी है। ‌

बता दें कि गोंदिया जिले के 63- अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 70.87 फ़ीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है , जबकि गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में 63.74 फ़ीसदी और तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 62.83 फीचर दे रहा है , गोंदिया जिले का कुल मतदान 66.50 प्रतिशत रहा है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement