Published On : Wed, Sep 20th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: खेत में गिरे बिजली तारों से करंट लगने पर किसान दंपति की मौत

विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते घटा हादसा , लंजे परिवार की एक अन्य महिला की भी करंट से झुलसने से हालत चिंताजनक
Advertisement

गोंदिया: जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम घाटबोरी/ कोहली में उस वक्त मातम का माहौल हो गया जब खेत में बिछे विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आकर पति-पत्नी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिवार की एक अन्य महिला के झुलसने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जाता है कि दो भाई और उनकी पत्नियां ऐसे 4 लोग आज बुधवार 20 सितंबर के सुबह 11:00 बजे ग्राम कोंदामेंढी से शिंदीपार रोड पर स्थित अपने खेत में धान की फसल को साफ कर खाद छींट रहे थे इसी दौरान खेत जमीन पर गिरे बिजली प्रवाहित तार के चपेट में किसान तुलसीदास रेवाराम लंजे ( 45 ) तथा उसकी पत्नी मायाबाई तुलसीदास लंजे ( 42 ) आ गये जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई जबकि इंदूबाई हीरालाल लंजे (43 ) को करंट की चपेट में आता देख मौके पर मौजूद उसके पति ने लकड़ी की छड़ी दूर से फेंक दिया जिससे इंदूबाई लंजे की जान बच गई और उसे घायल झूलसी अवस्था में ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान लंजे की खेत से बिजली विभाग के 33 एल. टी की लाइन चली गई है जिसके तार झूल रहे थे इसी बीच बारिश आंधी तूफान के कारण गत 5 दिनों से विधुत खंभे से झूलते तार आंधी तूफान से टूटकर गिरने की जानकारी संबंधित विद्युत कर्मचारियों को दी गई थी लेकिन किसी ने भी इन गिरे तारों की सुध नहीं ली नतीजतन करंट की चपेट में लंजे परिवार आ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंचे इस दौरान विद्युत अधिकारियों पर ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर फूट पड़ा कि 5 दिन पूर्व गांव वालों ने जानकारी दी थी लेकिन महावितरण ने प्राप्त मौखिक शिकायत पर लापरवाही दिखाई नतीजतन खेत में गिरे बिजली तारों से करंट लगने पर दंपति की मौत हो गई।

Advertisement

बहरहाल घटना स्थल की पंचनामा रिपोर्ट तैयार करने की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद मृत किसान दंपति के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं , ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा घटित हुआ है इसलिए मृतकों के परिजनों को शासन मुआवजा दे।
बहरहाल मामले के आगे की जांच में पुलिस जुटी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.