Published On : Sat, Jan 13th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: आर्थिक लेनदेन को लेकर था विवाद , हमले के लिए सुपारी का शक- मारी गोली

7-8 दिनों से गोंदिया में रुके थे आरोपी मौका मिलते ही चलाई गोली , 22 जनवरी तक पुलिस कस्टडी रिमांड
Advertisement

गोंदिया 11 जनवरी को पूर्व नगरसेवक लोकेश कल्लू यादव पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम सहित दो आरोपी फरार है इस बात की जानकारी आयोजित पत्र परिषद में देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने कहा-गोंदिया का रक्त रंजित इतिहास रहा है इसमें कुछ बताने की आवश्यकता नहीं ?

वारदात का आरोपी अक्षय मानकर यह बाइक चला रहा था तथा गणेश शर्मा नामक आरोपी ने माउजर से सिंगल राऊंड फायरिंग की थी।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के मास्टरमाइंड प्रशांत मेश्राम के साथ जख्मी लोकेश यादव का 8 – 9 माह पूर्व से आर्थिक लेनदेन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था।

घटना के पूर्व नागपुरिया आरोपी 7 से 8 दिनों से गोंदिया में ही रुके हुए थे वारदात को अंजाम देने से पूर्व शक है कि उन्होंने रैकी की होगी , निश्चित ही इस मामले में कुछ आरोपी और भी हैं हमले में इस्तेमाल माउजर यकीनन गैर लाइसेंसी है, माउजर कहां से आया -किसने उपलब्ध कराया ? इसकी जांच जारी है , वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है जबकि माउजर बरामद होने की है।
कोर्ट ने पकड़े गए 4 आरोपियों को 22 जनवरी तक 10 दोनों की पुलिस रिमांड पर सौंपा है उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से मामले की तहकीकात शुरू की
ग़ौरतलब है कि, पूर्व पार्षद लोकेश उर्फ कल्लू सुंदरलाल यादव (42) पर दिनदहाड़े की गई गोलीबारी के मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे, शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे को गोलीकांड के फरार हमलावरों की तत्काल तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पोनि दिनेश लबड़े के नेतृत्व में एलसीबी के 3 टीमें तथा शहर थाना प्रभारी सुर्यवंशी के नेतृत्व में 2 टीमें तैयार करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश में रवाना की गई।

मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से निरीक्षण करने पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तस्वीरें सामने आयी। साथ ही आरोपियों द्वारा अपराध को अंजाम देते समय उपयोग की गई मोटर साइकिल, आरोपियों के प्राप्त फोटो तथा मुखबीर की गोपनीय सूचना के आधार पर गोलीबारी करने वाले आरोपी कलमना नागपूर के होने की जानकारी सामने आयी इसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाकर आरोपियों की तलाश में टीमें नागपुर भेजी गई।

4 आरोपी गिरफ्तार , मास्टरमाइंड प्रशांत सहित 2 फरार
सपोनि विजय शिंदे और पोउपनि महेश विघ्ने की दोनों टीमों ने आरोपियों की कलमेश्‍वर नागपुर में तलाश कर गणेश शिवकुमार शर्मा (21 रा. भिंडी ले आऊट वरोडा त. कलमेश्‍वर जि. नागपुर), अक्षय मधुकर मानकर (28 रा. सम्राट ग्राऊंड शिक्षक कॉलोनी कलमेश्‍वर जि. नागपुर) को हिरासत में लिया।
दोनों आरोपियों से की गई कड़ी पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया साथ ही आरोपी धनराज उर्फ रिंकु राजेंद्र राऊत (32 रा. कुंभारेनगर गोंदिया) के गंगाझरी जंगल में होने की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी धनराज राऊत को गंगाझरी जंगल में जाल बिछाकर धर लिया साथ ही आरोपी क्र. 4 नागसेन बोधी मंतो (41 रा. गौतमनगर बुद्ध वार्ड श्रीनगर) को गोंदिया शहर पुलिस टीम ने गोंदिया शहर से गिरफ्तार किया।
उक्त चारों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

उक्त चारों आरोपियों से जब अलग-अलग पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, इस मामले में फरार आरोपी- प्रशांत मेश्राम (रा. भीमनगर गोंदिया) यह मास्टरमाइंड है व रोहित मेश्राम (रा. गोंदिया ह.मु. कलमेश्‍वर नागपूर) के कहने पर साजिश के तहत लोकेश उर्फ कल्लू यादव पर अग्नेशस्त्र से गोलीबारी कर जान से मारने का प्रयास किया और तत्पश्चात वे दोनों फरार हो गए।

बहरहाल 4 आरोपियों का जिला केटीएस अस्पताल में वैद्यकीय परीक्षण कर उन्हें आगे की कार्रवाई हेतु गोंदिया शहर पुलिस के सुपुर्द किया गया है , कोर्ट से 22 जनवरी तक 10 दोनों का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है आगे की जांच जारी है साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे, पोनि चंद्रकांत सुर्यवंशी के नेतृत्व में सपोनि विजय शिंदे, पोउपनि महेश विघ्ने, पोउपनि साइकर, एलसीबी के सपोनि गराड, पोउपनि वानखेड़े, सहायक उपनि. अर्जुन कावड़े, मधुकर कृपाण, पो.हवा. राजेंद्र मिश्रा, भुवनलाल देशमुख, महेश मेहर, सुजित हलमारे, नेवालाल भेलावे, चित्तरंजन कोडापे, सोमेंद्रसिग तुरकर, इंद्रजित बिसेन, रियाज शेख, प्रकाश गायधने, पोसि. संतोष केदार, हंसराज भंडारकर, अजय रांहागडाले, चापोसि, घनशाम कुंभलवार, मुरलीधर पांडे, चापोहवा. लक्ष्मण बंजार, साइबर सेल के दिक्षीत दमाहे, धनजंय शेंडे, पो.ह. उईके, भाटिया, टेंभरे, लॉदासे, चव्हान, रहांगडाले, पोसि बिसेन, रहांगडाले, सोनवाने, रावते, बारेवार, मपोह. चव्हान आदि ने करते हुए 4 आरोपियों को वारदात के 48 घंटों के भीतर सलाखों तक पहुंचाया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.