Published On : Thu, Oct 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: रंगोली की प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़ , कलाकारों की मेहनत को सराहा

Advertisement

सिविल लाइन में दीपोत्सव पर अद्भुत रंगोली कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

गोंदिया: रंगोली वह कला का गुण है जिसके माध्यम से कलाकार अपनी आर्ट के जरिए संदेश देने का प्रयास करते हैं। सिविल लाइन की रंगोली पूरे शहर में प्रसिद्ध है क्योंकि रंगोली आर्टिस्टों की यहां भरमार है‌ इसलिए शहर भर के लोग सिविल लाइन में रंगोली के दर्शन करने हेतु पधारते हैं ‌।
यहां के कलाकारों ने वर्ष 1990 से 2022 तक का सफर तय करते हुए रंगोली प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर अनोखा संदेश देने का प्रयास किया है।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस बार भी विविध प्रकार की रंगोली का सुंदर आयोजन यहां देखने को मिला जिसमें सामाजिक संदेश के साथ साथ कोरोना से दिवंगत हुई आत्माओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। 2 वर्षों के अंतराल के बाद इस बार रंगोली एग्जीबिशन को देखने के लिए खासी भीड़ उमड़ी ।

मौका था ड्रीमलेस युवाओं की टीम द्वारा आयोजित की गई रंगोली प्रदर्शनी का जहां सिविल लाइन परिवार के युवा तथा युवतियों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लेकर रंगोली के माध्यम से अपनी आर्ट का हुनर दिखाया।

Advertisement

इस अनोखे रंगोली एग्जीबिशन के लिए सिविल लाइन हनुमान चौक से लेकर पूरे परिसर को रोशनाई से सजाया गया था साथ ही बेहतरीन डेकोरेशन और आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता के दर्शनों हेतु बैरिकेट्स की व्यवस्था भी की गई थी जिसे दर्शकों का भी भरपूर प्रोत्साहन मिला।

दीपावली के शुभ अवसर पर 3 दिनों तक सिविल लाइन क्षेत्र में रौनक बरकरार रही और कलाकारों द्वारा उकेरी गई आकर्षक रंगोली की तारीफ करते हुए लोगों ने उनके मेहनत को सराहा।

इस अवसर पर लोग आकर्षक रंगोली के साथ सेल्फी लेते नज़र आए तो हर मोबाइल के कैमरे से फ्लैश चमकते नज़र आया।

कुल मिलाकर सिविल लाइन में रंगोली की रौनक देखते ही बनती थी और ऐसे रंगोली स्पर्धा के आयोजन आगे भी होते रहेंगे इस बात का भरोसा आयोजकों द्वारा दिया गया।

रवि आर्य

Advertisement
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews #Crime #ATMFraud #ATMScam #news

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

मरे बंदर को कचरा गाड़ी में! नगर परिषद पर उठे सवाल #Savner #NagpurNews  #MonkeyDeath #AnimalRights

मरे बंदर को कचरा गाड़ी में! नगर परिषद पर उठे सवाल #Savner...

जरांगे की राजघरानों से गजट खोलने की सीधी मांग #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

जरांगे की राजघरानों से गजट खोलने की सीधी मांग #maharashtranews #satara #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges