Published On : Sat, Dec 9th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी , 6 गिरफ्तार

नहीं थम रही साइबर जालसाजी , लोकल क्राइम ब्रांच ने नागपुर में दबिश देकर 6 को ठगबाज़ों को पकड़ा
Advertisement

गोंदिया: राष्ट्रीयकृत बैंकों से आसानी से क्रेडिट कार्ड पर लोन मंजूर करवा कर देने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आर्थिक अपराध शाखा, साइबर सेल व स्थानीय अपराध शाखा के नक्सल सेल पथक ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल अक्टूबर 2023 से 26 नवंबर 2023 के दरमियान फिर्यादी धनराज पुंडलीक सयाम (30 रा. खाडीपार/पांढरी) इन्हें आरोपी सिद्धांत चव्हान (30 रा. खाडीपार), प्रविण पाटिल (27 रा. देवरी), कैलाश भोयर (35 रा. चोपा) व उनके रायपुर निवासी साथीदार- निखिलकुमार कोसले (25), विक्की सिंग कोसले व निलेश सुन्हारे ने क्रेडिट कार्ड पर बैंक से लोन मंजूर करवाकर देने का आश्‍वासन दिया जिसके बाद आरोपियों ने फिर्यादी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 7 लाख रूपये का लोन क्रेडिट कार्ड पर स्वीकृत कराया लेकिन आरोपियों ने फिर्यादी के क्रेडिट कार्ड व मोबाइल फोन का उपयोग कर उनके एकाऊंट में केवल 2 लाख 37 हजार रूपये जमा किए, जबकि शेष राशि 4 लाख 63 हजार रूपये फिर्यादी की सहमति के बिना अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दी।

आरोपियों ने फिर्यादी के अलावा अन्य लोगों से भी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की। ठगी का शिकार होने पर फिर्यादी धनराज सयाम की ओर से डुग्गीपार थाने में अ.क्र. 436/23 की धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120 (ब) के तहत मामला दर्ज कराया गया। मामला दर्ज होते ही जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा ने उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुए तथा क्रेडिट कार्ड के नाम पर जिले के लोगों से बड़े पैमाने पर की गई आर्थिक धोखाधड़ी को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश जारी किए।

स्थानीय अपराध शाखा, आर्थिक अपराध शाखा, साइबर सेव व नक्सस सेल के पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित कर जांच के लिए रवाना की गई।
जांच के दौरान आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र कर गोपनीय सूचना व तकनीकी जानकारी के आधार पर उक्त 6 आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

ऑनलाइन सस्ते होम लोन या पर्सनल लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी , रहें सावधान पूछताछ में उक्त आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन दिलाने के नाम पर तथा ऑनलाइन सस्ते लोन या पर्सनल लोन के नाम पर बड़े पैमाने पर कई लोगों से ठगी की है। बहरहाल सभी आरोपी सलाखों के पीछे है आगे की जांच आर्थिक अपराध शाखा की टीम कर रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने क्रेडिट कार्ड से लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह से सतर्क रहने का अनुरोध करते हुए , ठगी के शिकार हुए लोगों से नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने को कहा है ।

उक्त कार्रवाई को अंजाम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सचिन म्हेत्रे, सहायक निरीक्षक किरण पावसे, उपनिरीक्षक चावके, पो.ह. विठ्ठल ठाकरे, रंजित बिसेन, खेमचंद बिसेन, हंसराज भंडारकर, अतुल कोल्हटकर, योगेश रहिले, घनश्याम कुंभलवार आदि ने दिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.