Published On : Thu, Sep 12th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: मवेशी को बचाने के चक्कर में 4 वाहनों पर चढ़ी बस

देर रात फुलचुर इलाके में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने घटा हादसा , कोई जनहानि नही
Advertisement

गोंदिया। सड़कों पर बैठे मवेशियों की वजह कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना और आए दिन हादसे घटित से हो रहे हैं।
ताजा मामला बुधवार 11 सितंबर रात 10:30 बजे शहर के फूलचुर इलाके में आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच घटित हुआ।

नागपुर ( लोनार ) से गोंदिया आ रही तेज रफ्तार शासकीय लाल डब्बा बस क्रमांक एम.एच- 40/ ए.क्यू -6319 के सामने अचानक एक स बैल आ गया और चालक ने ब्रेक लगाया लेकिन गाड़ी नहीं रोक पाया और बस सांड ( बैल) को उड़ते हुए माली डेंटिंग पेंटिंग गैराज के सामने सड़क किनारे खड़े 4 वाहनों से भिड़ गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लाल डब्बा बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार 9 यात्रियों सहित ड्राइवर को तेज झटका लगा।

गोंदिया ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले ने नागपुर टुडे को जानकारी देते बताया हालांकि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन भीषण टक्कर में गोवंश की जरूर मौत हो गई।

बस जिन 4 वाहनों से टकराई उनमें टवेरा , होंडा सिटी , टाटा एस मालवाहक और ऑटो शामिल है , यह सभी वाहन दुरुस्ती ( डेंटिंग पेंटिंग ) के लिए गैराज में खड़े थे , इन वाहनों के टूट फूट हो जाने से गाड़ी मालिकों के बयान दर्ज किए गए हैं तथा फरियादी अमित मनमोहन गुप्ता ( 36 , निवासी रेलटोली ) के शिकायत पर बस चालक के खिलाफ अंदाजन 2 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का मामला दर्ज किया गया है, प्रकरण के आगे की जांच जारी है।

Advertisement

बता दें कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों से लेकर गली मोहल्ले की सड़कों पर लावारिस मवेशियों का दिनभर जमावड़ा लगा रहता है जिनकी वजह से कभी भी कोई हादसे घटित हो जाते हैं लिहाज़ा नागरिकों की मांग है कि इन सड़क हादसों को रोकने के लिए इन लावारिस मवेशियों की कांजी हाउस में उचित चारा पानी की व्यवस्था की जाए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.