Published On : Fri, Aug 2nd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया : हादसा !! नाले पर बने पुल का हिस्सा टूटा , कई गांवों का संपर्क टूटा

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के गोठनगांव से नवेगांव बांध की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात बंद
Advertisement

गोंदिया जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी है , कल रात भर हुई झमाझम तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर बह रहे हैं।

जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम गोठनगांव तालाब के निकट नाले पर बना पुल आज सुबह अचानक धाराशाही होकर 20 फिट नीचे जा गिरा ।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा घटित हुआ उस वक्त नाले के पुल पर से कोई वाहन नहीं जा रहा था ,नहीं तो बड़ी दुर्घटना में जनहानि हो सकती थी ?

बहरहाल इस मार्ग पर यातायात ठप्प पड़ चुका है तथा नाले पर बना पुल धराशाई होने से इस मार्ग से होकर गुजरने वाले अन्य गांव जैसे नवेगांव बांध , कवठा ,बोड़दे , काली माटी ,

Advertisement

गोठनगांव भी प्रभावित हुए हैं , इन गांवों के बाशिंदों का शहर से संपर्क कट चुका है।

हादसे की जानकारी मिलते ही राहत बचाव दल और ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल की और रवाना हो गए , जिला प्रशासन रूट को डाइवर्ट कर यातायात सुलभ करने के प्रयास में जुटा हुआ है ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.