Published On : Tue, Aug 5th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: ” आरती की थाली सजी ” झूलेलाल मंदिर रोशनी से हुआ जगमग

' बढ़ते कदम ' सिंधु सेवा समिति की पहल- हर थाली बनी कला और श्रद्धा का प्रतीक
Advertisement

गोंदिया । सिंधु सेवा समिति “बढ़ते कदम” के तहत रविवार 3 अगस्त को स्थानीय सिंधी स्कूल के सामने स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में एक अद्भुत धार्मिक आयोजन देखने को मिला “आरती की थाली सजाओ” प्रतियोगिता।

इस प्रतिस्पर्धा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेते हुए अपनी थालियों को न सिर्फ सजाया, बल्कि उनमें भक्ति और कला का ऐसा मेल दिखाया कि हर थाली श्रद्धा और सृजनशीलता का अद्भुत उदाहरण बन गई।

यह भक्ति की लौ पीढ़ी दर पीढ़ी जलती रहे

Advertisement

जब महाआरती के समय सभी थालियों की ज्योत एक साथ प्रज्वलित हुई, तो पूरा मंदिर परिसर सुनहरी रोशनी में नहा उठा, वातावरण में “ आयोलाल- झूलेलाल ” के जयघोष गूंजने लगे।

महिला प्रतिभागियों ने इस आयोजन को सनातन संस्कृति की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा—ऐसे धार्मिक आयोजन न सिर्फ युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देते हैं, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच भी प्रदान करते हैं।
पल्लव अरदास के दौरान इष्ट देव सांई झूलेलाल जी के श्री चरणों में यह प्रार्थना की गई कि यह भक्ति की लौ पीढ़ी दर पीढ़ी जलती रहे तथा सिंधी भाषा, बोली, संस्कृति और संस्कार सदा अमर रहें।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.