Published On : Tue, Apr 23rd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: गोलीबारी कांड में 7 आरोपी गिरफ्तार , 29 तक PCR खुलेंगी परतें

हत्या की वजह पुरानी रंजिश और आर्थिक लेनदेन , पकड़े गए 7 आरोपियों का पुलिस खंगाल रही है ट्रैक रिकॉर्ड
Advertisement

गोंदिया। शहर के कुड़वा नाका निकट डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक के सामने सोमवार 22 अप्रैल के रात 8:30 बजे गोलीबारी की घटना हुई थी , शर्ट रेंज में दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने गोलू तिवारी पर अटैक किया था जिसमें उसकी मौत हो गई उस मामले में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें बंटी दावने और हीरो दावने इन्हें शहर के दस खोली इलाके से गिरफ्तार किया गया है , पकड़े गए अन्य आरोपियों में एक जबलपुर निवासी है इस बात की जानकारी आयोजित पत्र परिषद में देते हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी ( उप-अधीक्षक ) रोहिणी बानकर ने बताया – 29 अप्रैल तक आरोपियों का पुलिस रिमांड मिला है अभी इन्वेस्टिगेशन काफी बाकी है , इसमें कौन-कौन मास्टरमाइंड हो सकते हैं ? हत्या में इस्तेमाल पिस्टल अवैध हो सकती है ? यह शास्त्र किसने सप्लाइ किया , वारदात के बाद फरार आरोपियों को आश्रय देने वाले कौन-कौन लोग थे ? इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

प्रारंभिक जांच में यही सामने आ रहा है कि गोलीबारी घटना इसमें आपसी रंजिश के अलावा आर्थिक व्यवहार एक वजह है।
आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं उनकी फोरेंसिक जांच की जाएगी , आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी पुलिस खंगालेगी , हत्या की साजिश भंडारा जेल से रची गई थी या इसका षड्यंत्र कहां-कहां रचा गया और कौन-कौन लोग उसमें शामिल थे यह इन्वेस्टिगेशन में ही सामने आएगा फिलहाल इन्वेस्टिगेशन चालू है , पुलिस ने बताया मृतक गोलू तिवारी यह धरम दानवे के मर्डर केस में आरोपी है यह वारदात अक्टूबर 2012 में घटित हुई थी यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

पकड़े गए आरोपियों पर भी कई संगीन अपराध दर्ज हैं , पुलिस सभी का ट्रैक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.