Published On : Fri, May 30th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: मिली 3 नई ट्रेनों की सौगात , जून से दौड़ेगी

Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा , टाइम टेबल अगले दो-तीन दिन में किया जाएगा सार्वजनिक

गोंदिया। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जून 2025 से सफर और आसान होने वाला है।

आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि रेल मंत्रालय ने तीन नई ट्रेनों को मंजूरी दी है , यह ट्रेनें है जून 2025 से चलनी शुरू होंगी और उनका टाइम टेबल भी अगले दो से तीन दिनों में सार्वजनिक किया जाएगा।

रीवा- पुणे ( वाया- सतना , जबलपुर , नैनपुर , बालाघाट, गोंदिया , नागपुर ) इस नई ट्रेन से ना केवल दूरी कम होगी बल्कि मुसाफिरों के समय की बचत भी होगी और जबलपुर से पुणे तक कनेक्टिविटी अब ज्यादा सहज हो जाएगी।

Advertisement

दूसरी ट्रेन जबलपुर-रायपुर ( वाया- नैनपुर , बालाघाट , गोंदिया , डोंगरगढ़ , राजनांदगांव , दुर्ग , भिलाई ) के बीच दोड़ेगी।और तीसरी ट्रेन ग्वालियर- बेंगलुरु ( वाया- भोपाल, पुणे ) के बीच चलेगी।

पर्यटन से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

इन तीन ट्रेनों की परियोजना से भेड़ाघाट , नागझिरा-नवेगांव टाइगर रिजर्व , कान्हा केसरी राष्ट्रीय उद्यान , खजुराहो , ग्वालियर , ओंकारेश्वर , उज्जैन महाकाल , सांची , भोपाल , इंदौर , अमरकंटक और भीम जन्मभूमि जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को नया बल मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा उज्जैन- अलोट के सांसद अनिल फिरोजिया भी उपस्थित थे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- रेल ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है मल्टी ट्रैकिंग से ट्रेनों की गति और क्षमता में सुधार होगा , लेट लतीफ की समस्या में कमी आएगी और यात्री सुविधाओं के साथ औद्योग और व्यापार को इससे बल मिलेगा।

लंबे समय से की जा रही मांग को मिली मंजूरी- सांसद भारती पारधी

बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने कहा- लंबे समय से दो ऐतिहासिक ट्रेनों के संचालन की दिशा में प्रयास किए जा रहे थे , भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है यह आज साबित हो गया है।

बड़ा हर्ष हो रहा है कि दो ऐतिहासिक ट्रेनों के सौगात हमारे क्षेत्र को मिली है।

रायपुर- जबलपुर और रीवा से पुणे के बीच जल्द ही यह ट्रेनें दौड़ने लगेगी , इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ ही क्षेत्र के पर्यटन , उद्योग और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

मैं इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.