Published On : Thu, Oct 15th, 2020

Video : Hislop College में सोशल डिस्टसेंसिंग की उड़ रही धज्जियां

Advertisement

नागपुर– कोरोना संक्रमण ( Corona Infection ) में सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) के लिए राज्य सरकार और नागपुर प्रशासन की ओर से काफी जोर दिया जा रहा है. लेकिन कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) की धज्जियां उड़ती हुई भी दिखाई दे रही है. ऐसा ही कुछ नजारा नागपुर शहर के सिविल लाइन्स ( Civil Lines ) स्थित हिस्लॉप कॉलेज ( Hislop College ) में दिखाई दिया.

जहां पर एडमिशन प्रक्रिया ( Admission Process ) शुरू है. एडमिशन करने के लिए 200 से 300 विद्यार्थी एक ही जगह पर इक्कठा दिखाई दे रहे है. सभी विद्यार्थी एक दूसरे से सटकर लाइन में लगे हुए है. इनमें से किसी भी तरह का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आपको दिखाई नहीं देगा .

कॉलेज में किसी भी प्रकार से कोरोना से सुरक्षा के इंतजाम नहीं दिखाई दिए. न तो विद्यार्थियों के लिए सैनिटाइजर ( Sanitizer ) , न ही बॉडी टेम्परेचर की कोई सुविधा दिखाई दे रहीहै. हमारे ‘ नागपुर टुडे ‘ ( Nagpur Today ) के सवांददाता ने सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) की परेशानी को लेकर कुछ विद्यार्थियों और पालकों से बात की. उन्होंने भी बताया की लापरवाही हो रही है.

Advertisement

इस दौरान हिस्लॉप कॉलेज ( Hislop College ) की ओर से नागपुर टुडे ‘ ( Nagpur Today ) के सवांददाता को पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी वाईस प्रिंसिपल ( Vice Principal ) की ओर से दी गई.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.