
नागपुर– आशिर्वाद नगर स्थित द्वारका पैलेस में एक एटीएम में चोर ने एटीएम से ऐसे पैसे उड़ाए की सभी आश्चर्य व्यक्त कर रहे है. इसमे उसने एटीएम से रुपए निकालने की प्रक्रिया उसने सामान्य ढंग से की, लेकीन जैसे ही पैसे निकलने शुरू होते है, उसके पहले ही उसने पैसे निकलनेवाले स्थान पर वह पेचकस अड़ा देता है और फिर लाखों रुपए पर हाथ साफ कर देता है. यह घटना 12 सितंबर की सुबह छह से पौने 8 बजे बजे की है.एक व्यक्ति एटीएम सेंटर में गया.
कार्ड मशीन में डाला. पिनकोड नंबर दबाते ही जैसे ही मशीन से नोट बाहर आने लगे, उस व्यक्ति ने जेब से पेचकस निकालकर वहां फंसाया और एटीएम से कई नोट निकाले. फिर ऊपरी ढक्कन तोड़ने की कोशिश की , लेकिन सफल नही हुआ. इसके बाद भी वह कोशिश करता रहा.
घटित प्रकरण को जिस तरह से अंजाम दिया गया है.उससे माना जा रहा है कि आरोपी तकनीकी जानकार ही हो सकता है. श्रीधर केदार शिवनगर निवासी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है.
नागपुर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन #nagpurnews #md #drugs...
होटल हेरिटेज में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा #nagpurnews #crime #hukka #newsupdate #avaidh
वाठोडा में पुलिस बनकर ठगी ! #nagpurnews #crime #police #latestnews #fraud
स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रहार का आंदोलन #maharashtranews #smartmeter #andolan #electricitybill
1.53 करोड़ की शिवशाही बस बरामद #maharashtranews #crime #latestnews #accusedarrested #shivshahi #bus
Sehat ki baat - Nitin Shinde Episode - 7








