Published On : Sat, Sep 7th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video भंडारा: लग्जरी कार से 46 लाख का गांजा बरामद , 2 गिरफ्तार

उड़ीसा से नासिक भेजी जा रही थी नशे की बड़ी खेप , बोरों में भरा 167 किलो गांजा ज़ब्त
Advertisement

भंडारा। नशीले पदार्थों की तस्करी एक नेटवर्क के तहत एक राज्य से दूसरा राज्य के लिए की जाती है इसके लिए सड़क मार्ग का भी उपयोग किया जाता है।

गोपनीय सूचना के आधार पर 46 लाख रुपए मूल्य की 167 किलो अवैध गांजे की बड़ी खेप भंडारा पुलिस द्वारा पकड़ी गई है , पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात को की है।
लग्जरी SUV गाड़ी से गांजे की तस्करी उड़ीसा से महाराष्ट्र के नासिक के लिए की जा रही है इस बात की पुख्ता सूचना मिलने के बाद भंडारा पुलिस ने रात में गश्त तेज़ कर दी तथा राज्य महामार्ग पर मोर्चा संभाला और नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

मगर नशे के सौदागरों तक यह खबर पहुंच गई कि भंडारा पुलिस उनके पीछे लगी हुई है , बचने के लिए तस्करों ने बीटीसी मार्केट रूट का उपयोग कर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन रात में भंडारा शहर पुलिस गश्त शुरू थी ।

इस जांच के दौरान एक एसयूवी कार में सीलबंद प्लास्टिक की बड़ी बोरियां ( बैग ) नजर आए संदेह की आशंका के चलते पुलिस द्वारा जब उसे खोला गया तो बैग्स के भीतर अच्छी क्वालिटी का गांजा भरा हुआ था।

Advertisement

भंडारा पुलिस ने पकड़े गए गांजे का वजन किया तो वह 167 किलो था , लग्जरी कार सहित पकड़े गए माल का बाजार मूल्य 46 लाख बताया जाता है। इस मामले में गांजा तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी SUV कार भंडारा पुलिस ने जब्त की है तथा दो गांजा तस्करों को भी को गिरफ्तार किया है और इनके खिलाफ अम्लीय पदार्थ अधिनियम ( NDPS ) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं गांजा तस्करों के तार – SP नूरुल हसन

आरोपी नशीला पदार्थ उड़ीसा से लेकर आए थे मगर इससे पहले की वह इसे नासिक ले जाकर बेच पाते भंडारा पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

आरोपियों का नेटवर्क नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले स्थानीय लोगों से हो सकता है ? इस बात की आशंका पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन ने व्यक्त करते कहा- क्योंकि जब पुलिस ने मोर्चा संभाला तो इस बात की सूचना गांजा तस्करों तक पहुंच गई थी कि भंडारा पुलिस उनका पीछा कर रही है , बचने के लिए तस्करों ने बीटीसी मार्केट रूट का उपयोग कर पुलिस को चकमा देने का असफल प्रयास किया लेकिन रात्रि गश्त तेज होने की वजह से वे पकड़े गए।


फिलहाल पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है बाकी के जो कोई पेडलर भंडारा , नासिक और पुणे के इसमें शामिल हैं उनका जांच में खुलासा कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी , बहरहाल पुलिस पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.