Published On : Thu, Aug 16th, 2018

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनुष्का और वरुण ने बताई तिरंगे के बारे में ये खास बातें…

Advertisement

नई दिल्लीः वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा की आने वाली फिल्‍म ‘सुई-धागा: मेड इन इंडिया’ इन दिनों काफी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर में दोनों कलाकार बिल्कुल देसी अंदाज में दिख रहे हैं. फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है, जिसके कारण ‘सुई-धागा: मेड इन इंडिया’ से जुड़े कलाकार अभी से ही फिल्म के प्रोमोशन में जुट गए हैं.

आज (15 अगस्त) को पूरा भारत अपना 72वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के इस जश्न के मौके पर फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए. वीडियो में अनुष्का और वरुण ने बताया है कि हमारे देश की शान तिरंगा पहली बार कैसे बना. वीडियो में हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के तीनों रंगों की व्याख्या की गई है कि ये कैसे और किस आर्ट से बना.

इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन इस वीडियो को शेयर करते कैप्शन दिया है, ‘आप सभी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. यह दिन हमेशा मूल्यवान रहेगा और हम कभी भी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को कभी नहीं भूलेंगे.’ वहीं अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी तरफ से आप सबको स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’

इस वीडियो से तो फिल्म ‘सुई-धागा: मेड इन इंडिया’ का प्रोमोशन तो हो ही रहा है लेकिन साथ ही ये वीडियो लोगों को तिरंगा के बारे में अहम जानकारी दे रही है. जो शायद ही देश के सभी नागरिकों को मालूम हो.

बात करें फिल्म की तो ये 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ‘सुई-धागा’ का निर्माण यशराज बैनर तले के हुआ .इस फिल्‍म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है, जो इससे पहले यश राज बैनर की ही सुपरहिट फिल्‍म ‘दम लगा के हईशा’ भी निर्देशित कर चुके हैं. शरत कटारिया पिछली दो फिल्मों की ही तरह इसमें भी दर्शकों भारत के आम आदमी जिंदगी देखने को मिलेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.