Published On : Sat, Jun 30th, 2018

VIDEO: अंबानी परिवार की बहू श्लोका ने किया ऐसा जोरदार डांस

Advertisement

हाल ही में देश के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता से हुई । अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था । पार्टी में बी टाउन सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की थी ।

पार्टी में अंबानी परिवार का रॉयल अंदाज देखने लायक था । नीता अंबानी ने लाल साड़ी के साथ कुंदन का बड़ा हार कैरी किया था । वहीं नीता की होने वाली बहू श्लोका पीच कलर के लहंगे में नजर आईं। आकाश ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी ।

#akashambani #shlokamehta #wedding #tokoFEED

A post shared by tokoFeed Entertainment (@tokofeed) on

Advertisement

नीता अंबानी की बेटी ईशा पिंक कलर के लहंगे में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं । ईशा ने अपने भाई की सगाई में ‘घूमर’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी । यही नहीं नीता अंबानी ने भी ‘हे शुभारंभ’ गाने पर क्लासिकल डांस कर सभी को चौंका दिया ।

अंबानी परिवार की महिलाएं बिजनेस ही नहीं डांस की कला में भी माहिर हैं । अब श्लोका का रिश्ता भी अंबानी परिवार से जुड़ गया है । ऐसे में श्लोका को आप कम मत समझिए । डांस में तो श्लोका शायद अपनी सास नीता और ननद ईशा को भी पीछे छोड़ दें ।

सगाई के मौके पर श्लोका के डांस का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें श्लोका ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘चिंगा गपोड़ी’ गाने पर डांस कर रही हैं । श्लोका के डांस मूव्स किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहे ।

यह वीडियो श्लोका की बहन दिया मेहता की शादी का है जो अब सामने आया है । इससे पता चलता है कि अंबानी परिवार की बेटी-बहू सभी में डांस का हुनर है। बता दें कि आकाश और श्लोका दिसंबर तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.