Published On : Tue, Jan 23rd, 2018

विधानसभा चुनाव से पहले नहीं बनाया विदर्भ राज्य तो बीजेपी को होगा नुकसान – आशीष देशमुख

Advertisement

BJP-MLA-Ashish-Deshmukh
मुंबई/नागपुर: अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने फिर एक बार निशाना साधा है। देशमुख ने पार्टी को चेतावनी दी है कि अगर बीजेपी स्वतंत्र विदर्भ राज्य का ऐलान नहीं करती है तो उसे विधानसभा चुनाव में बड़ा नुकसान सहना पड़ेगा। आशीष देशमुख ने राज्य की राजधानी मुंबई में यह बात कही। अलग विदर्भ राज्य के समर्थक देशमुख ने यह बयान राज्य सरकार में सहयोगी पार्टी शिवसेना के उस निर्णय के बाद लिया है जिसमे पार्टी ने तय किया है की आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव वह अपने दम पर लड़ेगी।

देशमुख के मुताबिक शिवसेना अलग विदर्भ राज्य की विरोधी है। ऐसे जब उसने भविष्य में होने वाले चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला कर ही लिया है तो बीजेपी को भी विदर्भ राज्य के लिए पहल शुरू कर देना चाहिए। सिर्फ विदर्भ राज्य निर्माण के मुद्दे पर ही बीजेपी को विदर्भ की 65 में से 44 सींटे हासिल हुई है। अगर बीजेपी ने अपना वादा नहीं निभाया तो इन आकड़ो में निश्चित ही बदलाव होगा।

दूसरी तरफ अपनी ही पार्टी के विधायक देशमुख द्वारा उठाई गई माँग पर टिपण्णी करते हुए राज्य ईकाई बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहाँ है की विदर्भ रज्य का विषय सिर्फ शिवसेना या बीजेपी का नहीं है। इसमें तकनिकी दिक्कत है। यह विषय बड़ा है जो जल्दी सुलझ जाये ऐसा भी नहीं है। अलग राज्य के लिए विधिमंडल में प्रस्ताव पारित करना पड़ेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.