Published On : Tue, Jul 21st, 2020

बिजली बिल माफ़ करने की मांग को लेकर विदर्भ राज्य आंदोलन समिति का प्रदर्शन

Advertisement

ऊर्जामंत्री और मुख्यमंत्री के जलाएं पुतले

नागपुर– कोरोना काल में बिजली बिल माफ़ करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन और प्रदर्शन विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से किया जा रहा है. विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से एक बार फिर उत्तर नागपुर के कार्यकर्ताओ की ओर से वर्तमान ऊर्जामंत्री के विधानसभा परिसर में बिजली बिल माफ़ करने की मांग को लेकर नागरिकों और कार्यकर्ताओ ने ऊर्जामंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. विदर्भ राज्य आंदोलन समिति युवा आघाडी नागपुर विभाग अध्यक्ष मुकेश मासुरकर के नेतृत्व में नागपुर शहर में जगह जगह पर इन प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया गया.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान मुकेश मासुरकर ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा की सभी नागरिक लॉकडाउन के बाद से घर में ही थे. 23 मार्च जब से लॉकडाउन हुआ था, इसके बाद सभी रोजगार बंद हो गए थे, व्यापार बंद हुआ, रोजगार बंद हुआ, खेती का काम बंद हुआ, तीन महीनों तक कोई भी काम पर नहीं था, नागरिकों की जेबों में जो भी पैसा बचा था, वह भी घर खर्च में चला गया. अब नागरिकों के पास पैसा नहीं है. अब 15 दिन हुए है काम धंदा थोड़े प्रमाण में शुरू हुआ है, काम पर भी केवल 30 प्रतिशत लोगों को ही काम करने की अनुमति है. ऑड-ईवन पद्धति से व्यापार शुरू रखने की अनुमति है. अभी भी कई रोजगार और उद्योग,काम शुरू नहीं हुए है. इसपर महावितरण ने बिजली के दर अप्रैल 2020 से बढ़ा दिए है.

Advertisement

अब बिजली दर ही नहीं तो विदर्भ की जनता का सम्पूर्ण बिजली का बिल माफ़ करने की मांग इस दौरान मासुरकर ने की है. इस दौरान कहा गया है की एक तरफ सरकार कहती है की किरायेदारों से किराए का पैसा न ले और दूसरी तरफ हजारों रुपए के बिजली बिल भेजकर सरकार अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है. इस दौरान पधाधिकारियों ने चेतावनी दी है की अगर बिजली बिल माफ़ नहीं किया गया था, आंदोलन और तीव्र किया जाएगा और इसके साथ ही महावितरण के किसी भी कर्मचारीयो और अधिकारियो को मोहल्ले में घुसने नहीं दिया जाएगा.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges