Published On : Wed, Aug 3rd, 2016

जवाब दो कब दोगे विदर्भ – विदर्भ राज्य आंदोलन समिति

Advertisement

Vidarbha Rajya Andolan Samiti to hold dharna
नागपुर:
विदर्भ राज्य निर्माण को लेकर सरकार से जवाब लेने विदर्भ समर्थक केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के निवास के बहार धरना आंदोलन करेंगे। यह आंदोलन 9 अगस्त यानी क्रांति दिवस के दिन किया जायेगा। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के प्रमुख पदाधिकारियो ने बुधवार को पत्र परिषद लेकर इस आंदोलन की जानकारी दी। समिति के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री ने विधानभवन में विदर्भ के संदर्भ में जो वक्तव्य दिया वो चौकाने वाला है। विदर्भ की जनता देवेंद्र फडणवीस के इस बयान से निराश है। बीजेपी ने चुनाव के दौरान सार्वजनिक रूप से सत्ता में काबिज़ होने पर विदर्भ राज्य के निर्माण का वादा जनता से किया था। पर अब बीजेपी नेताओ के बयानों से विदर्भ की जनता से छल होता दिखाई दे रहा है। विदर्भ की जनता जल्द से जल्द अपना स्वतंत्र राज्य चाहती है। बीजेपी नेताओं द्वारा किये गए वादे याद दिलाने और सरकार से जवाब लेने के लिए 9 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के महल स्थित निवास में यह धरना आंदोलन किया जायेगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.