Published On : Tue, Apr 22nd, 2014

पवनी: दो दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु

Advertisement


पवनी.
  

लाखांदुर तालुका के ग्राम दुतान और वडसा टी पॉइंट पर हुई दो दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई. मृतकों में रघुनाथ बावनकुले और दूधराम हेमने शामिल हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुतान निवासी रघुनाथ बावनकुले अपने खेत में अपने पिता के साथ पेड़ काट रहा था. उसी दौरान एक कटा हुआ पेड़ गलती से रघुनाथ पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई. उधर, वडसा टी पॉइंट पर 20 अप्रैल को रास्ता पार करते समय एक कंटेनर की चपेट में आने से उमरी (चौ) निवासी दूधराम हेमने की मृत्यु हो गई. लाखांदुर के पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में मामलों की जांच जारी है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.