Published On : Mon, Jan 27th, 2020

विदर्भा माथाडी कामगार संघ

Advertisement

नागपुर: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विदर्भ माथाडी कामगार संघ का वार्षिक स्नेह सम्मलेन व् ध्वजा रोहन समारोह एच. बी. टाउन स्तिथ कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर विदर्भ माथाडी कामगार संघ के अध्यक्ष व् महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चतुर्वेदी इनके हस्ते ध्वजवंदन कर सम्मलेन की शुरुवात हुई ध्वजवंदन कर मान वंदना दी गयी.

इस अवसर पर उपस्तिथों को संबोधित करते हुवे डॉ. सतीश चतुर्वेदी इन्होंने कहा की २६ जनवरी १९५० को स्थापित हमारे गणतंत्र के माध्यम से बिना भेदभाव के सभी को समानता से मौलिक अधिकार दिए गए है जिसका पिछले ७० वर्षों से जतन किया गया किन्तु आज हमारे मौलिक अधिकारों पर अतिक्रमण कर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है सरकार के विभिन्न निर्णयो से हमारे गणतांत्रिक अधिकारों का हनन किये जा रहा है व् हमारे मौलिक अधिकारों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है जो की हमें हमारा संविधान देता है। ऐसे निर्णयों से देश की सार्वभौमिकता पर खतरा हो सकता है जिसका विरोध किया जाना जरुरी है।

देश के निर्माण में जिन्होंने अपना योगदान दिया है उनके योगदान को भुलाकर नए तरीके से परिभाषित करने का षड्यंत्र शुरू है देश को बनाने में सबसे बड़ा योगदान मजदूरो ने व् किसानो दिया है जिनकी अनदेखी वर्तमान सरकार कर रही है जिसका मुकाबला किया जाना जरुरी है।

Advertisement

समारोह में नागपुर महानगर पालिका नेता विरोधी पक्ष तानाजी वनवे, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, नगर सेवक पुरषोत्तम हजारे, पूर्व नगरसेवक दीपक कापसे, राजेश जरगर, सुभाष खोड़े शेवंता ताई तेलंग, चंदू पांडे, सूर्यकांता नायडू, ललिता साहू, सेवाराम साहू, छोटू निर्मलकर, दयाशंकर गिल्लौर, राजेंद्र भोयर, श्रवण एंजोले, वसंत भेंडारकर, संतोष निर्मलकर, शरद लाडे, महेश पिछोरे, नियामत ताज़ी, सुबोध वासनिक, भजनलाल चौहान, गोपाल वाघ, कमलेश सिंग, सहित बड़ी संख्या में माथाडी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.