Published On : Wed, Mar 22nd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

ऑल इंडिया फेडरेशन कप कॅरम टुर्नामेंट के लिए विदर्भ कॅरम टीम तैयार

Advertisement

नागपुर: विदर्भ कैरम टीम 27वें अखिल भारतीय फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट के लिए तैयार है। बनारस में आयोजित होने वाले इस कैरम चैंपियनशिप में 26 मार्च से 29 मार्च तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट का आयोजन जीवनदीप एजुकेशन सोसायटी चांदमारी मोहल्ला बड़ा लाडपुरा, वाराणसी में होना है।

विदर्भ कैरम टीम की ओर से इरशाद अहमद, नीलेश जांभुलकर, निखिल लोखंडे, अभिलाष ढोके, गुरुचरण तांबे भाग लेंगे। टीम 24 मार्च को वाराणसी के लिए रवाना होगी। ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक गिरीश व्यास ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पं. बछराज व्यास चौक, महाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली विदर्भ कैरम टीम के प्रतिभागियों को बधाई दी और आने वाले मैचों में सफलता की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद इकबाल मौजूद रहे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.