Published On : Sun, Oct 12th, 2014

नागपुर : ये तो एक झांकी है, विजय रैली बाकी है

Advertisement


कृष्णा खोपडे के प्रचार में पूर्व नागपूर के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी रैली

Krishan Khopde
नागपुर
: भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार कृष्णा खोपडे के प्रचार में पूर्व नागपूर के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी रैली निकाली गयी. कार्यकर्ताओं में इतना जोश था की गगनभेदी नारों के साथ संपूर्ण परिसर गुँज उठा. हर गली में महिलाओं ने आंगन को रंगोली से सजाया था. रंगोली का फुल विशेष आकर्षण बना रहा. हर चौराहे पर फटाके फोड़े गए. ढोल-ताशों, ध्वज-पताको तथा गगन भेदी नारों से ऐसा लग रहा था जैसे पूर्व नागपूर भाजपामय हो गया. इस ऐतिहासिक रैली से एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में अभुतपूर्व उत्साह देखा गया. वही काँग्रेस सहीत विरोधियों के छक्के पंजे छूट गए. रैली के बाद कृष्णा खोपडे पूर्व नागपूर में इतिहास बनाने की ओर अग्रसर होने की चर्चा बड़े पैमाने पर हो रही है.

ऐतिहासिक रैली की शुरुवात सतरंजीपुरा चौक से हुयी जो लकडग़ंज, वर्धमान नगर,सतनामीनगर, बाबुलबन, शास्त्रीनगर, बगड़गंज, गरोबा मैदान, हिवरिनगर, नंदनवन, दर्शन कॉलनी, वेंकटेश नगर, हसनबाग, खरबी रोड, रमना मारोती, गाडगे नगर, शेषनगर, डायमंड नगर, सहकार नगर, विद्यानगर, वाठोड़ा गांव, पारडी, भांडे वाडी, पुनापुर, भारतवाड़ा, भारतनगर, नेताजीनगर, कलमना, चिखली, मिनीमाता नगर, डिप्टी सिग्नल, स्माल फॅक्टरी एरिआ आदि इलाकों में घुमी. रैली को हर गली-बस्ती मे प्रचंड प्रतिसाद मिल रहा था.

रैली में जयप्रकाश गुप्ता,मेघराज मैनानी, प्रकाश वाधवानी,आसिफभाई कलीवाल, प्रताप मोटवानी,प्रमोद पेंडके, देवेंद्र मेहर, चेतना टांक, रवींद्र डोलस, प्रदीप पोहने, सुलोचनाताई कोवे, रामदास गुडधे, संगीता कलमकर, सरिता कावरे, अनीता वानखेड़े, कांता रारोकर, महेंद्र राउत, प्रवीण नरड़, मनीषा कोठे, श्रीकांत पटेल, शंकर धावड़े, गंगाधर बगमारे, बालू पुरोहित आदि सहित हजारों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.