Published On : Mon, Mar 5th, 2018

औपचारिकताएं पूर्ण कर पदग्रहण किया ‘विक्की कुकरेजा’ ने

Advertisement


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के स्थाई समिति सभापति का चुनाव आज दोपहर पूर्व संपन्न हो गया, जिसमें तय रणनीति के आधार पर सत्तापक्ष के उपनेता व नवनिर्वाचित स्थाई समिति सदस्य विक्की उर्फ़ वीरेंद्र कुकरेजा को निर्विरोध समिति का सभापति चुन लिया गया।२० फरवरी को मनपा की आमसभा में सत्तापक्ष द्वारा घोषित ८ नए स्थाई समिति सदस्यों में कुकरेजा का नाम आते ही आभास हो गया था कि आगामी लोकसभा जैसे महत्वपूर्ण चुनाव के वक़्त कुकरेजा पर पक्ष नेताओं ने विशवास जताते हुए स्थाई समिति सभापति बनाने का निर्णय ले लिया हैं। कुकरेजा को वर्त्तमान ज्वलंत चुनौतियों का सामना करते हुए सर्व पक्षों के साथ सामान न्याय करते हुए कार्यकाल को सफल बनाना होंगा।

इसके पूर्व निवर्तमान स्थाई समिति सभापति संदीप जाधव ने भी अपने कार्यकाल में उत्तर नागपुर के सभी पक्षों के नगरसेवकों को उनके मांग के अनुरूप भरपूर निधि देकर उत्तर नागपुर के बैकलॉग को पूर्ण करने की कोशिश की। मनपा स्थाई समिति में नगरसेवकों की संख्या के आधार पर भाजपा के १२,कांग्रेस के ३ और बसपा के एक सदस्य हैं।


याद रहे कि मनपा अधिनियम के अनुसार कुल १६ सदस्यों में से ८ सदस्यों का कार्यकाल ख़त्म समाप्ति हेतु ड्रा निकाला गया,जिसमें भाजपा के ६,कांग्रेस के १ और बसपा के १ सदस्य ड्रा पद्धति से बाहर कर दिए गए। भाजपा ने शेष ६ समिति सदस्यों से इस्तीफा ले लिया,कांग्रेस के स्थाई समिति सदस्य मनोज सांगोळे ने इस्तीफा नहीं दिया इसलिए नियमानुसार वह नई स्थाई समिति में बतौर सदस्य कायम रहेंगा। बसपा ने भी अपने एक समिति सदस्य का इस्तीफा लेकर नए नगरसेवक को समिति सदस्य बनने का मौका दिया।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तत्पश्चात नवनिर्वाचित स्थाई समिति सभापति सह समिति सदस्यों के सत्कार समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए एवम प्रस्ताविक संबोधन करते हुए निवर्तमान सभापति संदीप जाधव ने कहा कि आर्थिक स्थिति डगमग होने के बावजूद सर्व पक्ष को संतुष्ट करते हुए 400 करोड़ का विकासकार्य को मंजूरी प्रदान की,वह भी पारदर्शिता के साथ।अब तक खर्च किया पार्टी ने अब कर संकलन समिति की जिम्मेदारी सौंप दिया,इस जिम्मेदारी का निर्वाह भी सफलता के साथ करते हुए जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। दक्षिण नागपुर के विधायक व शहराध्यक्ष ने कहा कि मनपा में कुकरेजा 12 वां स्थाई समिति सभापति हैं। पारदर्शिता से जिम्मेदारी का निर्वाह करें।


महापौर ने कहा कि मनपा शहर की पालक हैं, मुख्यमंत्री व गडकरी शहर के रक्षा कवच हैं। विधायक मिलिंद माने ने कहा कि 33 वर्ष बाद उत्तर नागपुर में स्थाई समिति सभापति पद मिला हैं। मनपा का 250 करोड़ का अनुदान बकाया हैं, जिसे दिलवाने में सभी विधायक प्रयास करेंगे। इसके अलावा विधायक द्वय कृष्णा खोपड़े व गिरीश व्यास ने संबोधित किया। विपक्ष नेता तानाजी वनवे ने कहा कि संदीप जाधव ने अपने कार्यकाल में सभी को संभाला उसी तरह कुकरेजा भी संभाले व सर्वांगीण विकास पर जोर दें।

Advertisement


और अंत में नवनिर्वाचित सभापति कुकरेजा ने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी के साथ जवाबदारी भी बड़ी हैं।आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता होंगी। आगामी बजट में ग्रीन सिटी पर बजट केंद्रित रहेंगा। चुनौतियों का सामना करते हुए,पद के साथ न्याय करूँगा।उत्तर नागपुर का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता रहेंगी। बकाया अनुदान प्राप्त करने का प्रयास किया जायेगा।

उक्त समारोह में सर्वश्री उपस्थित थे।

Advertisement
nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges