नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.सिध्दार्थविनायक काणे 22 सितम्बर से लेकर 29 सितम्बर तक इंग्लैंड दौरे पर जा रहे हैं. डॉ. काणे का यह दौरा भले ही व्यक्तिगत हो लेकिन फिर भी वे पोर्टस्मथ यूनिवर्सिटी के प्र-कुलगुरु (रिसर्च एंड इनोवेशन ) के प्रोफेसर पाल अहलूवालिया के साथ ग्लोबल इंगेजमेंट के प्रोफेसर ख्रिस चग से मुलाक़ात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.
नागपुर यूनिवर्सिटी का पोर्टस्मथ यूनिवर्सिटी के साथ दिसंबर 2016 में सामंजस्य करार हुआ है. जिसके अनुसार नागपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों के लिए भी पोर्टस्मथ यूनिवर्सिटी में शिक्षा व संशोधन के द्वार खुलेंगे. उच्च शिक्षा में वैश्विक स्तर का अध्ययन, अध्यापन व संशोधन द्वारा विश्वविद्यालय का दर्जा बढे. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह करार हुआ था. इस करार के कारण ही कुलगुरु की यह मुलाक़ात महत्वपूर्ण साबित होने की उम्मीद नागपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जताई है.
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news




