Published On : Tue, Mar 7th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

जोश में होश खो बैठा नागपुर का शख्‍स, शराब में वियाग्रा मिलाकर पी गया,सुबह मौत

Advertisement

नागपुर में 41 साल के शख्स ने शराब के साथ वियाग्रा की दो टैबलेट ले लीं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जर्नल ऑफ फॉरेंसिक एंड लीगल मेडिसिन में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, डॉक्टरों ने इसे रेयर केस बताया है। उनका कहना है कि लोगों को वियाग्रा का इस्तेमाल करने के रिस्क पता होना जरूरी है।

नागपुर में 41 साल के शख्स ने शराब के साथ वियाग्रा की दो टैबलेट ले लीं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जर्नल ऑफ फॉरेंसिक एंड लीगल मेडिसिन में पब्लिश हुई एक स्टडी के मुताबिक, डॉक्टरों ने इसे रेयर केस बताया है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

AIIMS के छह डॉक्टरों की टीम ने यह स्टडी पिछले साल सितंबर में जमा की थी, जो इस हफ्ते ऑनलाइन पब्लिश की गई है। इसे प्रिंट फॉर्मेट में पब्लिश से पहले रिव्यू किया जाएगा और जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

पढ़िए इस शख्स की पूरी केस स्टडी…

Advertisement

केस स्टडी में डॉक्टरों ने बताया कि यह शख्स अपनी दोस्त से मिलने के लिए होटल में रुका था, जहां उसने शराब पीते हुए सिल्डेनाफिल की दो 50mg वाली टैबलेट ले लीं। यही कॉम्पोजिशन वियाग्रा के नाम से मार्केट में बेचा जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि इस शख्स की कोई मेडिकल या सर्जिकल हिस्ट्री नहीं थी।

अगली सुबह उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसे उल्टियां भी हुईं। उसकी दोस्त ने डॉक्टर को दिखाने की बात कही लेकिन, इस शख्स ने बताया कि पहले भी उसकी ऐसी तबीयत खराब हुई है, इसलिए डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं है।

कुछ देर बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्टडी के मुताबिक, इस शख्स की मौत सेरीब्रोवास्कुलर हेमोरेज से हुई थी, जिसमें दिमाग तक ऑक्सीजन सप्लाई रुक जाती है।

पोस्टमॉटर्म में दिमाग से निकला 300mg खून का थक्का

शख्स के पोस्टमॉटर्म में डॉक्टरों को उसके दिमाग में 300mg का खून का थक्का मिला। डॉक्टरों ने निष्कर्ष निकाला कि हाई-ब्लड प्रेशर के चलते एल्कोहल और दवा के मिश्रण की वजह से उसकी मौत हुई। डॉक्टरों ने स्टडी में लिखा- हम ये रेयर केस इसलिए पब्लिश कर रहे हैं, ताकि लोग इस बारे में जगरूक हों कि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दवा बिना डॉक्टर की सलाह के लेना खतरनाक हो सकता है।

Advertisement
यशोमती ठाकुर ने कार्रवाई की कड़ी निंदा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha #maharashtra

यशोमती ठाकुर ने कार्रवाई की कड़ी निंदा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha #maharashtra

लोक भवन के सामने कांग्रेस का धरना! सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार!

लोक भवन के सामने कांग्रेस का धरना! सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार!

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges