Published On : Sat, Jul 9th, 2016

आम आदमी के साथ ही साधू-संतो का नशा छुड़ाएगा विहिप: तोगड़िया

Advertisement

Togdiya
नागपुर:
कट्टरता से हिन्दू धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए पहचान रखने वाली संस्था विश्व हिन्दू परिषद कई सामाजिक कामो में भी अपना सहयोग देती है। विगत कई वर्षों से लोगो के स्वास्थ को बेहतर रखने के लिए विहिप ने कई अभियान चलाये है। शनिवार को नागपुर पहुंचे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने कहा की अब विहिप नशामुक्ति के लिए प्रयास करेगा। इसमें आम लोगो के ही साथ साधू-संतो का भी नशा छुड़वाया जायेगा।

तोगड़िया ने कहा कि नशा देश में व्याप्त है और यह एक बड़ी समस्या है। खास तौर से युवा पीढ़ी इसकी चपेट में है। वह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 20 हजार साधू-संतो को जानते है। जिनमे से कुछ ही नशा करते है। पर आम जनता और युवा पीढ़ी में नशा सामन्य बात है, जो चिंताजनक है। तोगड़िया ने विहिप के लैब में निर्मित एक दवाई दिखाते हुए इस दवाई के सेवन से नशा छूटने का दावा भी किया। तोगड़िया के मुताबिक वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनका अंदाजा है कि आनेवाले 20 सालो के भीतर देश में हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रसित होगा जिससे देश की रेवेन्यू का सारा हिस्सा सिर्फ इलाज में ही खर्च होगा। इसलिए वक्त रहते सचेत होना आवश्यक है। इस काम के लिए विहिप देश भर में एक लाख हेल्थ एम्बेसडर तैयार कर रहा है और जल्द ही यह लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। विहिप के हेल्थ एम्बेसडर बेसिक स्वास्थ जांच के परिक्षण में निपुण होगे। जो ग्रामीण और शहरी दोनों भागो में अपनी सेवा देंगे और स्वास्थ के प्रति जनजागृति फ़ैलाने का काम करेंगे।

नागपुर में बनेगा विहिप का नैचरोपैथी सेंटर
प्रवीण तोगड़िया ने नागपुर के बूटीबोरी में नैचरोपैथी सेंटर बनाये जाने की जानकारी भी दी। इस सेंटर में प्राकृतिक पद्धति और तरीके से बीमारियों का इलाज किया जायेगा। 10 एकड़ में बनने वाले इस नैचरोपैथी सेंटर को नागपुर के प्रफुल्ल गाडगे जमीन उपलब्ध करा कर देंगे। इस सेंटर में इलाज के साथ ही संसोधन का भी कार्य होगा।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges