नागपुर: बुधवार को वीएचए ग्राउंड में चल रहे वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में चार मैच खेले गए. एक मैच जगत पब्लिक स्कूल के नहीं आने की वजह से नहीं हुआ. आज हुए मैचों में सेंट अंथोनी और किड्स वर्ल्ड स्कूल के लड़कों के बीच मुकाबला हुआ. जिसमे सेंट अन्थोनी ने 5-0 से जीत हासिल की. इस मैच में सेंट अंथोनी स्कूल के नैजर लॉरेंस ने 1, आयुष बैसवारे ने 2 और आमीन शेख ने 2 गोल किए.
नागपुर माध्यमिक और जगत पब्लिक स्कूल की लड़कियों के बीच मैच होना था. लेकिन जगत की टीम पिछले दो दिनों से नहीं आ रही है. बाद का मैच स्कूल ऑफ़ स्कॉलर्स और भवंस आष्टी स्कूल की लड़कियों के बीच हुआ. जिसमे भवंस आष्टी ने 1-0 से जीत हासिल की. इसमें संजना सिंह ने एक गोल किया.
एक मैच टेका नाका के एम.ए.के आजाद स्कूल और दीनानाथ पब्लिक स्कूल के लड़कों के बीच खेला गया. जिसमें दीनानाथ स्कूल ने 5-0 से जीत दर्ज की. आखरी मैच इरा इंटरनेशनल और सेंट माइकल हाईस्कूल के लड़को के बीच हुआ. जिसमें इरा इंटरनेशनल ने 4-1 से जीत दर्ज की. इरा स्कुल की ओर से उदित सैनी ने 2, हर्ष गावंडे ने 1 और साहिल पटले ने 1 गोल किया. तो वहीं सेंट माइकल स्कूल की ओर से प्रियांशु रेड्डी ने एक गोल किया .
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








